Viral Video: पत्नी ने पति की बीच बाजार जमकर की कुटाई, नाली में गिरा-गिराकर जमकर पीटा, देखें वीडियो
Husband wife fight Viral Video: सोशल मीडिया पर लोग ऐसे ही नहीं घंटों चिपके रहते हैं, इस पर लोगों के मनोरंजन का फुल आइटम मौजूद है। कॉमेडी, इमोशन ड्रामा सब मोबाइल के छोटे से स्क्रीन पर देखकर लोग अपना मनोरंजन कर लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर पति-पत्नी की लड़ाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें भरी बाजार में पत्नी पति की धोबी-पछाड़ लगाती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए जा रहे इस वीडियो में पति-पत्नी की गंभीर लड़ाई में पत्नी हर बार पति पर भारी पड़ती नज़र आई। इस लोग जमकर हंस रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। जानिए आखिर कहां का है वीडियो और पत्नी ने बीच बाजार पति की क्यों की पिटाई?

कहां का है ये वायरल वीडियो?
यह घटना खानपुर के चूड़ी बाज़ार की है, जहां पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने पति को लातमार कर नीचे गिरा दिया और इसके बाद नाली में घसीट कर पटक-पटक कर मारा। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।
लात मार कर गिराया, फिर नाली में पटक-पटक कर मारा
वीडियो में दिख रहा है कि पति एक चूड़ी की दुकान पर बैठा है। तभी पत्नी पीछे से उसे लात मारती है, जिससे वह मुंह के बल गिर जाता है। इसके बाद पत्नी उसे संभलने का कोई मौका नहीं देती।
पहले दुकान में ही पत्नी ने पति को खूब पीटा, और फिर जब वह नाली में गिर गया तो उसे वहाँ भी लगातार मारा। पत्नी ने चांटे, लात-घूंसे बरसाए, जिससे पति बेसुध हो गया और उठने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
किसने शेयर किया है ये वीडियो?
इस वीडियो को 'Ghar Ke Kalesh' नाम के X पर 17 सितंबर 2025 को साझा किया गया, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कई ने लाइक भी किया है। यह वीडियो एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का पूरा पैकेज है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।
कितना कूटेगी बहन...
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कोई बात नहीं, मियां-बीवी में चलता रहता है, कभी पति कूट दे तो कभी पत्नी।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "कितना कूटेगी बहन, निकल गया बदला।" एक और यूजर ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा, "बस कर दे बहन, मर जाएगा वो।"












Click it and Unblock the Notifications