93 साल का बुजुर्ग मांगकर जुटाए पैसे से पत्‍नी के लिए खरीदने पहुंचा मंगलसूत्र, ज्‍वैलर्स ने ऐसे जीता दिल, VIDEO

Viral Video: महाराष्ट्र के संभाजीनगर के एक बुजुर्ग दंपति का दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 93 वर्षीय एक बुजुर्ग अपनी पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदने एक ज्वैलरी की दुकान में जाता है। इस बुजुर्ग दंपत्ति के प्रेम को देखकर जो ज्‍वैलरी शॉप के मालिक ने किया उसने यूजर्स का दिल जीत लिया है।

दरअसल, 95 वर्ष का बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदने के लिए मांग-मांग कर पैसे इकट्ठा किए और उसे खरीदने के लिए 1100 रुपये लेकर दुकान पर पहुंच गया। सफेद धोती-कुर्ता और टोपी पहने पारंपरिक पोशाक में दुकान में दाखिल हुए। दुकान के मालिक ने पहले तो उन्हें किसी जरूरतमंद व्यक्ति के रूप में समझा, लेकिन जब उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लिए गहने खरीदने की इच्छा व्यक्त की, तो वह भावुक हो गए और फिर उन्‍होंने जो किया उसकी जमकर तारीफ हो रही है। जानिए क्‍या है पूरा मामला और कौन है ये शख्‍स जिसने बुजुर्ग शख्‍स को महज 20 रुपये में मंगलसूत्र बेचकर खुश कर दिया है?

Viral 93 Year Old Man

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) का है। जिसमें 93 वर्षीय व्यक्ति और उनकी पत्नी के बीच खूबसूरत बंधन को दिखाया गया है। बुजुर्ग दंपत्ति हाथों में हाथ डाले दुकान में गए और मंगलसूत्र संग्रह को देखने लगे। बहुत देर तक इसे देखने के बाद बुजुर्ग ने दुकानदार ने विनम्रता से पूछा कि उनके पास कितने पैसे हैं। महिला ने 1,120 रुपये नकद निकाले। इस पर बड़ी ही प्‍यारी मुस्‍कान के साथ मजाकिया अंदाज में दुकान के मालिक ने कहा "इतने सारे पैसे?"

इस बात को सुनकर बुजुर्ग को लगा कि इतने पैसे पर्याप्‍त नहीं हैं, उसने अपने बैग से सिक्‍कों का दो बंडल निकला और दुकानदार को दे दिया जिस पर दुकानदार ने पूरे पैसे लेने से इनकार कर दिया और इस दंपत्ति के प्‍यार पर अभिभूत होकर वो बोले केवल 20 रुपये में मंगलसूत्र दूंगा और दुकानदार ने सिर्फ 20 रुपये लेकर उन्हें वो मंगलसूत्र दे दिया। ये सुनकर बुजुर्ग दंपत्ति की आंखों में आंसू झलक पड़े। इस भावुक क्षण पर दुकान में मौजूद कर्मचारियों की भी आंखों में आंसू ला दिए।

कौन है ये दुकानदार?

बुजुर्ग दंपत्ति के प्‍यार को ये सम्‍मान देने वाले ये दुकानदार छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) के गोपिका ज्‍वैलर्स के मालिक हैं। उन्‍होंने बताया बुजुर्ग दंपतित ने सबसे पहले एक हार और मंगलसूत्र पसंद किया था। उनके बीच के प्रेम को देखकर मैं अभीभूत हो गया और उनके आत्‍मसम्‍मान को ठेस ना पहुंचे इसलिए 20 रुपये लेकर उन्‍हें मंगलसूत्र दे दिया।

ज्‍वैलर्स की लोग कर रहे तारीफ

गोपिका ज्‍वैलर्स के मालिक ने इस कलयुग में जो दयालुता और करुणा दिखाई उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया यूजर्स दंपति के अटूट प्यार की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैं क्यों रो रहा हैं... भगवान इस सज्जन और इस जौहरी की दुकान को आशीर्वाद दे।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "आज भी आप जैसे लोग हैं, आप बहुत आगे बढ़ो, महादेव आपको आशीर्वाद दे, तरक्की करते रहो।"

कौन हैं ये बुजुर्ग?

इन बुजुर्ग का नाम निवृत्ति शिंदे है और ये छत्रपति संभाजीनगर में रहते हैं। दंपति अपने सबसे बड़े बेटे के निधन के बाद अकेले रहते हैं और यहां-वहां भीख मांग कर अपना पेट भर रहे हैं। निवृत्ति शिंदे ने बताया कि मैं पिछले 15 सालों से अपनी पत्नी से कह रहा था कि मैं उसे कुछ सोने के आभूषण दिलवाऊंगा। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया... परसों जब हम आभूषण की दुकान पर गए तो मालिक ने हमें आभूषण मुफ्त में दिए। मैं और मेरी पत्‍नी बहुत खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+