Travel: एडवेंचर से लेकर कल्चर तक में बने नेटिजन्स के फेवरेट, ये हैं भारत के टॉप 7 ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स
Travel Influencers: 2024 में भारतीयों का ट्रैवल और एक्सप्लोर करने का जुनून नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। सोशल मीडिया पर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स ने शानदार लोकेशन्स और अपने एडवेंचर से लोगों को प्रेरित किया।
इन इन्फ्लुएंसर्स की कहानियां, फोटो और वीडियो देखकर लोग न केवल अपने सफर के लिए आइडिया लेते हैं बल्कि उनकी लाइफस्टाइल और ट्रैवल प्लानिंग से भी प्रेरणा पाते हैं। आइए जानते हैं 2024 में भारतीयों के सबसे पसंदीदा 7 ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स के बारे में...

अनुनय सूद
अनुनय सूद एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर हैं जिनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह एडवेंचर ट्रैवल और एक्सप्लोरेशन के लिए जाने जाते हैं। उनके कंटेंट में अक्सर खूबसूरत लैंडस्केप्स और रोमांचक एक्टिविटीज देखने को मिलती हैं। अनुनय की फोटोग्राफी बेहद खास है, जो सिर्फ जगहों को नहीं, बल्कि अनुभवों को भी दिखाती है। वह एडवेंचर ट्रैवल के टिप्स शेयर करते हैं, खासतौर पर टिकाऊ और जिम्मेदार पर्यटन पर फोकस करते हुए।
ये भी पढ़ें: Travel Destination: 2025 में लें नए लोकेशन का मजा, इस साल इन डेस्टिनेशन को अपनी ट्रेवल लिस्ट में करें शामिल
सवी और विद (Bruised Passports)
सवी और विद का ब्लॉग 'ब्रूज्ड पासपोर्ट्स' एक मशहूर ट्रैवल ब्लॉग है, जिसे यह कपल चलाता है। यह ब्लॉग उनके दुनिया भर के रोमांचक अनुभवों और अनोखी सांस्कृतिक झलकियों पर आधारित है। इसमें डिटेल्ड ट्रैवल इटिनेररी, ट्रैवल टिप्स और खूबसूरत विज़ुअल्स होते हैं। उनकी कंटेंट उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो गहराई से यात्रा करना चाहते हैं और नए अनुभवों की तलाश में रहते हैं।
आकांक्षा मोंगा aka शेहनाज (shenaztreasury)
आकांक्षा मोंगा, जिन्हें शेहनाज के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर हैं। वह अपने ट्रैवल अनुभवों को मजेदार व्लॉग्स और पोस्ट्स के जरिए शेयर करती हैं। उनके कंटेंट में ट्रैवल, फूड और सांस्कृतिक झलकियों का अनोखा मेल होता है। उनका जीवंत अंदाज और मनोरंजक कहानी कहने का तरीका दर्शकों को खूब पसंद आता है। वह ट्रैवल हैक्स और टिप्स भी देती हैं, जिससे वह प्रेरणा और प्रैक्टिकल सलाह का बेहतरीन स्रोत बन गई हैं।
लरिसा डसा (Larissa D'Sa)
लरिसा डसा (Larissa D'Sa) ने ट्रैवल और लाइफस्टाइल को मिलाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह अलग-अलग देशों में अपने एडवेंचर्स के साथ-साथ फैशन और वेलनेस पर भी फोकस करती हैं। उनके कंटेंट में चमकीले और रंग-बिरंगे इमेजेस और एडवेंचर का मजेदार अंदाज देखने को मिलता है। लरिसा अक्सर ब्रांड्स के साथ काम करती हैं और ट्रैवल के साथ स्टाइल का मेल दिखाती हैं। उन्हें "ट्रैवल इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर" अवॉर्ड भी मिल चुका है।
ईसा खान (Isa Khan)
ईसा खान अपनी शानदार ट्रैवल फोटोग्राफी और दिलचस्प कहानी कहने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह पॉपुलर डेस्टिनेशन्स के साथ-साथ कम चर्चित जगहों को भी एक्सप्लोर करते हैं। ईसा अपने विज़ुअल्स के साथ जानकारीपूर्ण कैप्शंस शेयर करते हैं, जिसमें ट्रैवल टिप्स और लोकल खाने की झलक भी शामिल होती है। उनकी सहज और जुड़ाव भरी पर्सनालिटी उनके फॉलोअर्स को बेहद पसंद आती है।
अजय सूद (Travelure)
अजय सूद, जो आउटलुक मैगजीन फोटोग्राफर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीत चुके हैं, ट्रैवल की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं। वह ट्रैवल ब्लॉगर, टीबीईएक्स स्पीकर और बेहतरीन फोटोग्राफर हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट ट्रैवेल्योर के जरिए भारत की सच्ची खूबसूरती और संस्कृति का अनुभव किया जा सकता है।
अर्चना सिंह (Archana Singh)
अर्चना सिंह एक ट्रैवल जर्नलिस्ट, ब्रांड मैनेजमेंट एक्सपर्ट, फोटोग्राफर और पब्लिक स्पीकर हैं। वह "नौकरी छोड़ो और दुनिया घूमो" जैसे ट्रेंड को फॉलो नहीं करतीं। उनके ब्लॉग ट्रैवल सी राइट में पर्यावरण जागरूकता और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर जोर दिया जाता है। उनकी यात्रा कहानियां सामान्य से अलग होती हैं, जो सांस्कृतिक और सामाजिक पहलुओं को उजागर करती हैं। अर्चना की यह खासियत उन्हें ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स की दुनिया में अलग पहचान दिलाती है।
ये भी पढ़ें: Solo Travel: बीते साल टूरिस्ट में बढ़ा सोलो ट्रेवलिंग का क्रेज, इस वजह से लोग कर रहे अकेले घूमना पसंद
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications