IRCTC लेकर आया शानदार टूर पैकेज, कम खर्च में ज्योतिर्लिंग सहित दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन
IRCTC Tour Package: दक्षिण भारत अपनी खूबसूरती, समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक मंदिरों और शानदार परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां के खूबसूरत मंदिर, संगीत, नृत्य और कला दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अगर आप भी दक्षिण भारत घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है।
भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने दक्षिण भारत की यात्रा के लिए एक शानदार टूर पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज के जरिए आप कम खर्च में दक्षिण भारत की धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस खास पैकेज की पूरी जानकारी...

कितने दिन की होगी यात्रा?
IRCTC के इस खास टूर पैकेज का नाम "Divya Dakshin Yatra with Jyotirlinga (SCZBG38)" है। यह यात्रा 9 दिन और 8 रातों की होगी, जिसमें यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस यात्रा में तिरुवन्नामलाई (Tiruvannamalai), रामेश्वरम (Rameswaram), मदुरई (Madurai), कन्याकुमारी (Kanyakumari), तिरुवनंतपुरम (Trivandrum), त्रिचि (Trichy) और तंजावुर (Thanjavur) जैसी प्रसिद्ध जगहों को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: Travel Destination: 2025 में लें नए लोकेशन का मजा, इस साल इन डेस्टिनेशन को अपनी ट्रेवल लिस्ट में करें शामिल
यात्रा में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
IRCTC के इस पैकेज में यात्रियों को कई बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी:
- रहने की व्यवस्था: अगर आपने स्लिपर पैकेज लिया है, तो आपको नॉन एसी रूम मिलेगा। वहीं, अगर आपने 3AC या 2AC पैकेज लिया है, तो आपके लिए एसी रूम की सुविधा होगी।
- भोजन: पैकेज में सुबह की चाय, नाश्ता और डिनर शामिल होगा। हालांकि, यह भोजन शुद्ध शाकाहारी ही रहेगा।
कितने होंगे खर्च?
इस पैकेज के तहत अगली यात्रा 21 मार्च 2025 को शुरू होने वाली है। इस यात्रा के लिए सीटों की संख्या इस प्रकार है:
- स्लिपर (SL): 460 सीटें
- 3AC: 206 सीटें
- 2AC: 5 सीटें
यात्रा के लिए किराया इस प्रकार होगा:
- स्लिपर क्लास: ₹14,250 प्रति व्यक्ति
- 3AC क्लास: ₹21,880 प्रति व्यक्ति
- 2AC क्लास: ₹28,440 प्रति व्यक्ति
अगर आप इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो जल्दी से अपनी सीट बुक करवा सकते हैं। यह पैकेज दक्षिण भारत घूमने के इच्छुक यात्रियों के लिए एक शानदार मौका है।
ये भी पढ़ें: Char Dham Yatra 2025: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, यहां करें रजिस्ट्रेशन, इन बातों का रखें ध्यान












Click it and Unblock the Notifications