तपती गर्मी से पाएं राहत, प्लान करें उत्तराखंड की ट्रिप! बजट ट्रेवल के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन, देखें हर डिटेल
Beauty of Uttarakhand: उत्तराखंड को यूं ही नहीं 'देवभूमि' कहा जाता। यहां की वादियों में आध्यात्म, रोमांच, प्रकृति और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है। देवभूमि की वादियों में इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देने को तैयार है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 2025 में उत्तराखंड में मानसून 20 जून तक पहुंच जाएगा, और इसकी शुरुआत से पहले ही मई में सामान्य से 76% अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस वजह से गर्मी से राहत मिली है और पूरा प्रदेश हरियाली की चादर ओढ़े हुए है।

अगर आप ऐसे मौसम में यात्रा का आनंद लेना चाहते हैं जब पहाड़ बारिश में नहाकर और भी सुंदर लगते हैं, झरने पूरे शबाब पर होते हैं, और बादलों की ओट से झांकती धूप किसी कविता सी लगती है तो उत्तराखंड आपकी बकेट लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: बिना यात्रा बीमा नहीं मिलेगी इन देशों में एंट्री! ट्रेवल इंश्योरेंस क्यों बनता जा रहा है जरूरी, कब आता है काम?
ऋषिकेश और हरिद्वार में मिलेगी आस्था की शांति
गंगा के किनारे बसा ऋषिकेश योग की राजधानी माना जाता है। यहां लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट की आरती और रिवर राफ्टिंग सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। वहीं हरिद्वार में हर की पौड़ी की आरती हर किसी को शांति का अनुभव देती है।
मसूरी और नैनीताल की ठंडी वादियां
मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां गन हिल, केम्पटी फॉल और मॉल रोड पर घूमना हर पर्यटक का सपना होता है।
नैनीताल अपनी नैनी झील, स्नो व्यू और नैना देवी मंदिर के लिए मशहूर है। झील में बोटिंग और आसपास की हरियाली लोगों को खूब भाती है।
औली और चोपता में रोमांच और बर्फ
अगर आपको बर्फबारी पसंद है तो औली जरूर जाएं। यहां स्कीइंग का मजा भी लिया जा सकता है।
चोपता एक शांत और खूबसूरत जगह है, जहां से तुंगनाथ मंदिर तक ट्रैकिंग की जा सकती है। ये मंदिर समुद्रतल से सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर है।
जिम कॉर्बेट में देखें जंगल का असली रूप
वन्य जीवन देखने के शौकीनों के लिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क एक शानदार जगह है। यहां टाइगर सफारी का अनुभव बहुत रोमांचक होता है।
कितने दिन में घूमें पूरा उत्तराखंड?
अगर आप ऋषिकेश, मसूरी और नैनीताल जैसे स्थानों को शामिल करते हैं, तो कम से कम 6-8 दिन का प्लान रखें। औली, चोपता या कॉर्बेट को जोड़ने पर 10-12 दिन भी कम पड़ सकते हैं।
- ऋषिकेश + हरिद्वार: 2 दिन
- मसूरी या नैनीताल: 2-3 दिन
- औली या चोपता: 2-3 दिन
क्या खाएं?
उत्तराखंड की लोकल थाली जरूर ट्राय करें, जिसमें ये चीजें भी शामिल होती हैं:
- कपलि भात (मडुआ चावल)
- भट्ट की चुरकानी
- गहत की दाल
- आलू के गुटके
- झंगोरे की खीर
- बाल मिठाई (स्पेशल मिठाई)
कितना खर्च आएगा?
एक आम ट्रैवलर के लिए 3 स्टार होटल, लोकल खाना और ट्रांसपोर्ट के साथ एक हफ्ते (6N/7D) का खर्च इस तरह हो सकता है:
- होटल स्टे: ₹1,500 - ₹2,500 प्रतिदिन
- खाना: ₹400 - ₹700 प्रतिदिन
- लोकल ट्रैवल: ₹3,000 - ₹5,000 कुल
- एडवेंचर एक्टिविटी: ₹1,000 - ₹2,000
- कुल अनुमानित खर्च: ₹12,000 - ₹20,000 प्रति व्यक्ति
अगर आप ज्यादा जगहें कवर करना चाहते हैं या हाई-एंड होटल पसंद करते हैं तो खर्च बढ़ सकता है।
यात्रा के लिए जरूरी सुझाव
- बारिश के मौसम में लैंडस्लाइड की संभावना रहती है, मौसम देखकर जाएं।
- सर्दियों में औली और चोपता बर्फ से ढकी होती हैं, लेकिन ठंड का ध्यान रखें।
- लोकल मार्केट से हाथ से बने उत्पाद और पारंपरिक खाने की चीज़ें जरूर खरीदें।
ये भी पढ़ें: छुट्टियों में लें फॉरेन ट्रिप का मजा वो भी बजट में! कम पैसों में शानदार विदेश यात्रा के लिए 7 बेस्ट डेस्टिनेशन












Click it and Unblock the Notifications