पूर्व सीएम हरीश रावत जिस दांव से भाजपा को देना चाहते थे पटखनी, वही दे गया जोर का झटका
हरीश रावत के बूथ प्रबंधन सलाहकार राजकिशोर ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की
देहरादून, 29 दिसंबर। भाजपा को उसी के दांव से पटखनी देने की तैयारी में जुटे कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के बूथ प्रबंधन सलाहकार राजकिशोर ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। जिन्हें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नामित किया गया है। ऐसे में हरीश रावत की भाजपा की राह पर चलकर बूथ मजबूत करने की रणनीति पर असर पड़ना तय है।

भाजपा को काउंटर करने की थी तैयारी
भाजपा के सत्ता में आने और प्रचंड बहुमत के पीछे की वजह बूथ मजबूत होना माना जाता रहा है। गृह मंत्री अमित शाह जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे तब सबसे ज्यादा बूथ पर ही काम किया गया। जिसके बाद से केन्द्र से लेकर राज्य सरकार तक के आने की वजह बूथ मजबूत होना रहा है। भाजपा हर चुनाव में बूथ और पन्ना प्रमुखों पर खासा फोकस करती हैा भाजपा की इसी रणनीति पर काम रहे पूर्व सीएम हरीश रावत ने चुनाव अभियान सलाहकार पर संघ प्रचारक रह चुके राजकिशोर को नियुक्त किया। राजकिशोर को भाजपा के बूथ मेनेजमेंट में काम करने का खासा अनुभव रहा है। ऐसे में कांग्रेस बूथ मेनेजमेंट पर खास रणनीति पर काम कर रही थीा लेकिन चुनाव से पहले इस तरह से हाथ छोड़ना कांग्रेस की रणनीति कमजोर कर सकती है।

भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी
संघ प्रचारक रहे और भाजपा के लिए चुनाव में काम करने वाले राजकिशोर को पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने साथ जोड़कर कांग्रेस ने भाजपा को बड़ी चुनौती दी थी, अभी तक जिस तरह से भाजपा पन्ना प्रमुखों और बूथ लेवल पर चुनावी रणनीति पर काम करती है। उससे चुनाव में फायदा मिलता है। अब हरीश रावत भी बूथ लेवल को मजबूत करने की कोशिश में जुटे है। कांग्रेस ने बूथ को मजबूत करने के लिए मेरा बूथ, मेरा गौरव अभियान भी शुरू किया। लेकिन चुनाव से पहले ही हरीश रावत के बूथ सलाहकार का भाजपा में वापसी करना हरीश रावत की रणनीति की बड़ी हार मानी जा रही है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दावा बताया कि हरीश रावत के बूथ प्रबंधन सलाहकार राजकिशोर ने कांग्रेस पार्टी छोडकर भाजपा की सदस्यता ली हैा उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर राजकिशोर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नामित किया गया हैा

हरदा को बनानी होगी नई रणनीति
पूर्व सीएम हरीश लगातार भाजपा के दांव का काउंटर करने में जुटे हैं। पहले हरीश रावत भाजपा की हर रणनीति और विजन पर फोकस कर उसका तोड़ निकाल रहे हैं। जिससे भाजपा के वोटबैंक पर भी सेंधमारी की जा सके। इसके लिए हरीश रावत हिंदूत्व का मुद्दा भी छेड़ चुके हैं। भाजपा की चुनावी रणनीति को काउंटर करने के लिए भी हरीश रावत ने एक अहम दांव खेला था, लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। अब हरीश रावत को भाजपा की रणनीति पर काउंटर करने के लिए नए तरीके से फोकस करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications