जारी है सीएम धामी का एक्शन मोड़, अधिकारियों से कहा- काम दुरुस्त रखिए, कभी भी औचक निरीक्षण हो सकता है

सीएम धामी ने कहा सभी जगह व्यवस्थाएं चुस्त दुरस्त हों

देहरादून, 21 मई। सरकारी कामकाज को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं। साथ ही सीएम धामी कर्मचारियों को सख्त हिदायत भी देते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी सभी विभागों की समीक्षा बैठक में साफ कर रहे हैं कि सभी जगह व्यवस्थाएं चुस्त दुरस्त रखनी होगी वे कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। बीते दिनों देहरादून के आरटीओ कार्यालय में अचानक कार्यालय का औचक निरीक्षण करने और मौके से अधिकारी को सस्पेंड करने के बाद से सभी सीएम के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

 The action of CM Dhami continues, told the officials - keep the work in order, there can be a surprise inspection anytime

हरिद्वार के विकास कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकारी सिस्टम को दुरस्त करने में जुट गए हैं। विभागों में औचक निरीक्षण से लेकर अधिकारियों के पेंच कसने में सीएम धामी जुटे हुए हैं। देहरादून में आरटीओ कार्यालय में ​लिए गए सख्त एक्शन के बाद मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार में यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कूड़ा निस्तारण, सफाई व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। नगर निगम के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में 160 नाले हैं, उनकी सफाई का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है, जिसके लिये 124 सफाईकर्मियों लगाये गये हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने यह भी बताया कि शहर में एक दिन में तीन टाइम सफाई-व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर अधिकारियों ने अस्पतालों की व्यवस्थायें आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी।
अस्पतालों की सफाई व्यवस्था चाक-चौबन्द रखें, औचक निरीक्षण कर सकता हूं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों की सफाई व्यवस्था चाक-चौबन्द रहनी चाहिये। कभी भी अस्पतालों, नगर निगम की सफाई व्यवस्था तथा कार्यालयों में कार्मिकों की उपस्थिति आदि का औचक निरीक्षण किया जा सकता है। अगर औचक निरीक्षण के दौरान कहीं पर भी कोई कमी पाई जाती है, तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यालयों में बॉयोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एनएचएआई और सिंचाई विभाग समन्वय स्थापित करते हुये एक समग्र योजना बनाकर इस समस्या का समाधान निकालना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता को पेयजल की कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिये। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने आगामी जुलाई माह में होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में भी अधिकारियों से जायजा लिया, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ मेले की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा से सम्बन्धित जो भी तैयारियां हैं, उनको समय से करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने, अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने, आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय किये जाने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर ध्यान देने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।
विभागों में कमियां दूर करने में जुटे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 100 दिन के विकास कार्यों को जनता के सामने रखने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए धामी सरकार लगातार ​नए तरीके से रोडमैप तैयार कर रही है। सबसे पहले सीएम धामी कर्मचारियों के पेंच कसने में जुटी है। इसके लिए खुद सीएम विभागों का औचक निरीक्षण कर कमियां दूर करने में जुटे हैं। सीएम सीधे विभागों में पहुंचकर फाइलें तलब करने की कार्यशैली पर फोकस कर रहे हैं। जिससे जनता के कामों में लापरवाही बरतने वालों पर सीधा एक्शन लिया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+