सीएम जगन के बचाव में वाईएसआरसीपी ने किया पवन कल्याण पर पलटवार

आंध्र प्रदेश के मंत्रियों और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अन्य नेताओं ने शुक्रवार को अभिनेता और जन सेना पार्टी के नेता पवन कल्याण पर पलटवार किया।

andhra pradesh

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के मंत्रियों और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अन्य नेताओं ने शुक्रवार को अभिनेता और जन सेना पार्टी के नेता पवन कल्याण पर पलटवार किया। दरअसल पवन कल्याण ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर तीखा हमला बोला था, जिसके बाद वाईएसआर कांग्रेस के नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया।

वाईएसआर कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि पवन कल्याण एक पैकेज के तहत तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के लिए काम कर रहे हैं।वाईएसआर कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि जन सेना और टीडीपी लोगों को धोखा देने वाले एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मत्स्य और पशुपालन मंत्री सीदिरी अप्पालाराजू ने कहा कि पवन कल्याण टीडीपी के हितों की रक्षा कर रहे हैं।

सीदिरी अप्पालाराजू ने कहा, 'पवन कल्याण टीडीपी द्वारा तैयार की गई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और वाईएसआरसीपी सरकार पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। वह 2019 के बाद उत्तरी आंध्र के पिछड़ेपन की बात तो कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले की बात नहीं कर रहे, जब उनकी सहयोगी टीडीपी सत्ता में थी? क्या नायडू ने धमकी दी है कि अगर उन्होंने आवाज उठाई तो उनका पैकेज काट दिया जाएगा?'

सड़क और भवन मंत्री दादीसेट्टी राजा ने कहा, 'पवन कल्याण को टीडीपी को बचाने और उसकी सेवा करने की फिक्र है, लेकिन अपने कैडर की नहीं। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से, नायडू और पवन कल्याण एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, वे लोगों को धोखा दे रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+