बंद नहीं होने देंगे योग क्लास, 17 हजार को मिल रहा फायदा: सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली में योगा क्लास बंद नहीं होंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि हमें चाहे कुछ भी करना पड़े, लेकिन योगा क्लास बंद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली के लोगों के लिए योगा क्लास शुरू की है। पूरी दिल्ली में करीब 17 हजार लोग योगा क्लास ले रहे हैं और इससे उनको स्वास्थ्य लाभ हो रहा है, लेकिन भाजपा के दबाव में आकर अधिकारी इसे बंद कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि योगा क्लास बंद किए जाने को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

 Kejriwal

उन्होंने कहा कि योगा क्लास की फाइल उनके पास है। अगर इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो मंगलवार से दिल्ली में योगा क्लास बंद हो जाएगी और इससे हजारों लोगों को नुकसान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद बड़ी संख्या में लोग इन क्लासों में आ रहे हैं। इनमें 10-11 हजार पोस्ट कोविड मरीज हैं, जिन्हें फेफड़े में कुछ दिक्कत आई थी। कई लोग अस्थमा व अन्य की परेशानी से पीड़ित हैं। इन लोगों को योगा क्लास में प्रणायाम करके स्वास्थ्य लाभ हो रहा है। इन्हें बंद करवाने के लिए भाजपा ने अफसरों को सस्पेंड करने समेत तमाम धमकियां दी।

दी जाती है मुफ्त सुविधा
दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम में फ्री में योग कराया जाता है। प्रशिक्षित टीचर लोगों को योग सिखाते हैं। इसके तहत दिल्ली भर मे 600 जगहों पर 17,000 से ज्यादा लोगों को फ्री में योगा क्लासेज से फायदा हो रहा है। कोरोना काल में दिल्ली की योगशाला के तहत ऑनलाइन योग क्लासेज का आयोजन किया गया था।

उन्होंने दावा किया कि उस दौरान होम आइसोलेशन में रह रहे 4500 संक्रमितों को इससे फायदा हुआ। एक रिसर्च भी किया गया। रिसर्च में शामिल ज्यादातर मरीज 30 से 70 साल के बीच थे। इसमें से 92.3 फीसदी मरीजों ने माना कि योग करने से कोरोना के लक्षणों में सुधार हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+