हरिद्वार में हुआ सीएम के बेटे का यज्ञोपवीत, पहाड़ी परिधान में सजी दिखीं पत्नी गीता धामी
मुख्यमंत्री के इस निजी कार्यक्रम को पूरी तरह गोपनीय रखा गया और अंत तक इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं होने दी गई। पार्टी कार्यकर्त्ताओं, स्थानीय पदाधिकारियों तक को इससे दूर रखा गया।

कुमाऊंनी पद्धति से हुए यज्ञोपवीत संस्कार उनके तीर्थ पुरोहित रामप्रताप भगत के पुत्र-पौत्र संजय भगत, शगुन भगत और ईशान भगत ने संपन्न कराया।
यज्ञोपवीत संस्कार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीर्थ पुरोहित रामप्रताप भगत के यहां बही वंशावली में आने का प्रयोजन व नाम दर्ज कराया।
मुख्यमंत्री के इस निजी कार्यक्रम को पूरी तरह गोपनीय रखा गया और अंत तक इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं होने दी गई। पार्टी कार्यकर्त्ताओं, स्थानीय पदाधिकारियों तक को इससे दूर रखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी कुमाऊंनी परिधान में खूब खिल रही थीं। कुमाऊंनी पिछौड़ा और नथ में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
इससे पहले शनिवार सुबह मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी गीता धामी, माता विश्नी देवी और बहन नंदी देवी, पारिवारिक पुरोहित पाठक के अलावा अन्य परिवारिक सदस्यों के साथ हरिद्वार पहुंचे और सबसे पहले पतित-पावनी मां गंगा का आचमन कर आशीर्वाद लिया।












Click it and Unblock the Notifications