ओडिशा में वेलस्पन ग्रुप कर रहा बड़ा निवेश, एचएलसीए ने दी मंजूरी, हजारों को मिलेगा रोजगार
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सरकार के प्रतिनिधित्व में राज्य में वेलस्पन ग्रुपबड़ा निवेश करने जा रहा है। सीएम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय निकासी प्राधिकरण (एचएलसीए) ने शुक्रवार को करोड़ों के कई प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

एचएलसीए ने 84,918.75 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 12 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। ओडिशा में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रोजक्ट 42,281 लोंगो के लिए प्रमुख रूप से ग्रीन अमोनिया, ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन मेथलिए के क्षेत्र में रोजगार उत्पन्न करेंगे।
वेलस्पन न्यू एनर्जी लिमिटेड और सेम्बकॉर्प ग्रीन हाइड्रोजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जो प्रप्रोजल है उनमें केंद्रपाड़ा और गंजम में एक हरित अमोनिया संयंत्र स्थापित करने के लिए और रीन्यू ई-फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड (आरईएफपीएल) के प्रस्ताव मलकानगिरी और रायगडा में हरित हाइड्रोजन और हरित मेथनॉल स्थापित करने के लिए थे।
जहां वेलस्पन और सेम्बकॉर्प अपने संयंत्रों पर क्रमशः 13,860 करोड़ रुपये और 13,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे, जिससे 2,250 नौकरियां पैदा होंगी, वहीं रीन्यू ई-फ्यूल्स 19,000 करोड़ रुपये के निवेश से अपनी दो इकाइयां स्थापित करेगी, जिससे 2,400 लोगों को रोजगार मिलेगा।
इसके अलावा, परिधान और कपड़ा, इस्पात, रसायन और पेट्रोकेमिकल डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों से बड़े निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। परियोजनाएं कटक, ढेंकनाल, जाजपुर, झारसुगुड़ा, संबलपुर और सुंदरगढ़ जिलों में स्थापित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications