पंजाब में हर खेत तक पहुंचेगा सिंचाई के लिए पानी, मीत हेयर ने कहा- नहरी ढांचे को किया जा रहा मजबूत

पंजाब में हर खेत को सिंचाई के लिए नहरी पानी पहुंचाने के लिए नहरी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। अधिक से अधिक क्षेत्रफल को नहरी पानी पहुंचाने के लिए कोशिशें जारी हैं। फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना जिले के किसानों की मांग को पूरा करते हुए खन्ना रजबाहे को 82.65 करोड़ की लागत के साथ पक्का किया जाएगा।

जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि 72,202 एकड़ क्षेत्रफल को कवर करता खन्ना रजबाहे में मौजूदा समय में 175 क्यूसिक पानी छोड़ा जाता है। इसकी क्षमता बढ़ाकर 251.34 क्यूसिक करने की योजना है, जिसके लिए इसको पक्का किया जा रहा है। खन्ना रजबाहा सिस्टम भाखड़ा मेन लाइन के समराला मेजर से निकलता है, जिसकी लंबाई कुल लंबाई 97.48 किलोमीटर तक है।

Punjab News

उन्होंने बताया कि यह रजबाहा सिस्टम जिला फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के कई गांवों को संगतपुरा माइनर, कोटला माइनर, बरधल माइनर, ललहेड़ी माइनर, बीड़किशन माइनर और नारायणगढ़ माइनर के सिंचाई मुहैया करता है। यह रजबाहा सिस्टम कच्चा और बहुत पुराना बना होने के कारण अपनी क्षमता के अनुसार पानी नहीं ले रहा है।

जल संसाधन मंत्री ने बताया कि हलका बस्सी पठाना से विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी, खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद और समराला से विधायक जगतार सिंह दयालपुरा द्वारा इन हलके के किसानों की मांग ध्यान में लाई गई, जिस पर विभाग ने यह फैसला किया है जिससे इन हलकों के गांवों के क्षेत्रफल को अधिक से अधिक सिंचाई की सुविधा मिल सके।

मीत हेयर ने बताया विभाग की ओर से दी गई मंजूरी से इस सभी सिस्टम को लगभग 97.48 किलोमीटर लंबाई में कंक्रीट लाइनिंग करके पक्का करने की योजना है, जिससे पानी व्यर्थ न जाए। बाकी सिस्टम और टेलों पर पूरा पानी पहुंच सके और नहरी सिंचाई अधीन क्षेत्रफल बढ़ सके। इस योजना से तीनों हलकों बस्सी पठाना, खन्ना और समराला के गांवों को फायदा होगा। इस प्रोजेक्ट पर 82.65 करोड़ रुपए खर्चा आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+