जयपुर में 17 अगस्त को 'वोट ताल ठोक के' कार्यक्रम होगा आयोजित,ट्रांसजेंडर्स को किया जाएगा मतदान के प्रति जागरुक
Jaipur News: ट्रांसजेंडर कम्युनिटी में मतदान के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से गुरुवार, 17 अगस्त को जयपुर में एक विशेष कार्यक्रम 'वोट ताल ठोक के' आयोजित किया जा रहा है।
वसुधा जन विकास संस्थान की ओर से मालवीय नगर के कैलगिरी रोड स्थित होटल यानेला द कनॉट हाउस में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

संस्थान की निदेशक मोना शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के सीईओ प्रवीण गुप्ता इसके मुख्य अतिथि होंगे, जबकि जयपुर जिला कलेक्टर आईएएस प्रकाश राज पुरोहित विशिष्ट अतिथि होंगे।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस शिल्पा सिंह और राजकीय महाविद्यालय, जयपुर की प्रिंसिपल डॉ. स्निग्धा शर्मा सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में शहर के कुछ चयनित ट्रांसजेंडर्स शामिल होंगे, जिन्हें अतिथियों द्वारा वोटिंग के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान वोटिंग अवेयरनेस के लिए रंगोली मेकिंग व पेंटिंग एग्जीबिशन भी लगाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications