आंध्र प्रदेश: 'अपने फायदे के लिए हमें टारगेट ना करें', पवन कल्याण पर फूटा वॉलंटियर्स का गुस्सा

जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने हाल ही में वॉलंटियर्स को लेकर विवादित बयान दिया था। जिस पर अब आंध्र प्रदेश के वॉलंटियर्स ने उन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी प्रणाली के खिलाफ इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करते समय उन्होंने गांव/वार्ड स्वयंसेवकों के रूप में काम करने वाले हजारों युवाओं के भविष्य के बारे में क्यों नहीं सोचा?

वॉलंटियर्स ने कहा कि उन टिप्पणियों ने हमें बहुत आहत किया है। पवन कल्याण ने आरोप लगाया था कि कस्बों और गांवों से हजारों महिलाओं के लापता होने के लिए स्वयंसेवक जिम्मेदार थे।

Pawan Kalyan

उन्होंने पूछा कि हम किस तरह से जिम्मेदार हैं? हम केवल लोगों के दरवाजे पर सरकारी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, उनके और सरकार के बीच एक पुल की तरह काम कर रहे हैं। पवन कल्याण के दावे काफी चौंकाने वाले हैं।

राजमहेंद्रवरम के देवी चौक पर काम करने वाली स्वयंसेवक धनलक्ष्मी ने कहा कि जन सेना प्रमुख की टिप्पणियों से उन्हें दुख हुआ है। राजनेताओं को हमें निशाना नहीं बनाना चाहिए। हम महज 5 हजार रुपये का मानदेय लेकर लोगों की सेवा कर रहे हैं।

कुरनूल शहर में फोर्थ क्लास कर्मचारी कॉलोनी के एक वार्ड स्वयंसेवक चंद्र शेखर ने पवन कल्याण की टिप्पणियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की भद्दी टिप्पणियों के लिए स्वयंसेवकों से माफी मांगनी चाहिए। हो सकता है कि वह हमारी सराहना न करें, लेकिन उन्हें हमारे खिलाफ ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+