शहरों की तर्ज पर गांवों को भी मॉडल रूप में विकसित करने के लिए रोड मैप तैयार: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

जींद, 22 जुलाई। जींद जिले के ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय गांव कंडेला में प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के स्वागत में विशेष कार्यक्रम रखा गया। कंडेला खाप द्वारा गांव के ऐतिहासिक चबूतरे पर करवाए गए इस अभिनंदन समारोह में आसपास के गांवों से हजारों लोग पहुंचे और डिप्टी सीएम चौटाला का स्वागत किया। जींद-कैथल मार्ग पर स्थित इस गांव का ऐतिहासिक महत्व है और उस संदर्भ में कंडेला खाप का दुष्यंत चौटाला का अभिनंदन करना और उन्हें खाप की तरफ से सम्मानसूचक पगड़ी पहनाना क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना है।

Villages will be developed on model of cities said DyCM Dushyant Chautala

विशेष अभिनंदन समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम चौटाला ने कंडेला खाप का धन्यवाद किया और उनके बीच सरकार की गांवों के लिए चलाई जा रही विशेष योजनाओं का ब्योरा रखा। डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रदेश के 14 हजार तालाबों के नवीनीकरण और सौंदर्यकरण का काम डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी तरह प्रदेश भर के तालाबों की रिटर्निंग वॉल बनाने के लिए सरकार ने 800 करोड़ रूपए मंजूर किए हैं।

डिप्टी सीएम चौटाला ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहरों की तर्ज पर गांवों को भी मॉडल रूप में विकसित करना चाहती है। इसके लिए सरकार द्वारा रोड मैप तैयार किया गया है और प्रत्येक गांव में विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य चल रहे है। ग्रामीणों द्वारा रखी मांगों के संदर्भ में डिप्टी सीएम चौटाला ने सम्बंधित विभागों अधिकारियों को फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर एस्टीमेट भिजवाने के लिए कहा ताकि उन पर कार्य करवाया जा सके। इनमें कच्ची गली, खेतों का रास्ता, गांव की फिरनी, स्टेडियम में मनरेगा सम्बंधित कार्य, सीएचसी में जरूरी सुविधाएं व अन्य आवश्यक कार्य शामिल थे।

डिप्टी सीएम चौटाला ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि ग्राम सभा द्वारा प्रस्ताव देने पर कंडेला गांव को जींद तहसील में शामिल कर दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राम सभा की लिखित सहमति पर गांव में डिजिटल लाईब्रेरी व कृषि लैब बनवाने का कार्य वे अपने ऐच्छिक कोष से करवाएंगें।

डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि गांव, गरीब एवं किसान का विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है और इसके लिए पैसों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। साथ ही सरकार युवाओं को स्व-रोजगार उपलब्ध करवाने एवं महिलाओं का उत्थान करने के प्रति प्रतिबद्ध है। इसके लिए कौशल विकास वृद्धि केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं का आह्वान किया कि वे अपनी कार्य कुशलता एवं तकनीकी निपुणता का विकास करें ताकि भविष्य में स्वरोजगार पा सकें।

डिप्टी सीएम चौटाला ने सामाजिक निर्माण में खाप पंचायतों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में भाईचारा स्थापित करने में खाप पंचायतों की भूमिका आज भी प्रसांगिक और अक्सर आपसी मसलों एवं विवादों को भी खाप पंचायतों ने आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपनी सूझबूझ तथा विवेक से निपटाने का काम किया है। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि प्रदेश की निष्पक्ष एवं निर्णायक खाप पंचायतों में कंडेला खाप का भी विशेष स्थान है। डिप्टी सीएम चौटाला ने सभी खाप पंचायत सदस्यों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों से प्रदेश में आपसी सहयोग के साथ सामाजिक कार्यो में सकारात्मक योगदान देने का अनुरोध किया।

सर्वजातीय कंडेला खाप द्वारा कार्यक्रम में डिप्टी सीएम चौटाला को किसान की पहचान हल स्मृति चिन्ह, शॉल एवं पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपप्रधान डा. केसी बांगड, जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा, जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी, सर्वजातीय कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, आयोजन समिति के सदस्य सुनील कंडेला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा भारी संख्या में ग्रामीण महिला व पुरूष मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+