छत्तीसगढ़: विधायक विकास उपाध्याय ने जीएम को सौंपी चिट्ठी, सुचारू रूप से ट्रेनों के संचालन की मांग

रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय आज रायपुर स्थित एडीआरएम के रेल्वे स्टेशन कार्यालय पहुंचे एवं अधिकारियों से मुलाकात की

छत्तीसगढ़, 29 जून: रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय आज रायपुर स्थित एडीआरएम के रेल्वे स्टेशन कार्यालय पहुंचे एवं अधिकारियों से मुलाकात की उन्होंने जीएम के नाम चिट्ठी सौंपा और ट्रेनों का संचालन सही रूप से करने की मांग की सबसे ज्यादा लोकल ट्रेन बंद होने की वजह से लोगों की समस्याओं से उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया साथ ही जल्द से जल्द सुचारू रूप से ट्रेनों का संचालन करने की मांग की।

ncp

आपको बता दें कि पिछले एक पखवाड़े से लगभग सैकड़ों ट्रेन रद्द हो चुकी है इससे आम जनता को सफर करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ट्रेनों के रद्द होने के सिलसिले को देखते हुए अब धीरे धीरे लोगों का विश्वास रेलवे विभाग से उठता जा रहा है आए दिन ट्रेन कैंसिल होने के कारण हजारों लोग भटकने के लिए मजबूर हैं साथ ही जो गाड़ियां चल रही है वह भी भीड़ रहती है जिससे सफर करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक विकास उपाध्याय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है केंद्र सरकार सभी मोर्चों में विफल नजर आ रही है पिछले कुछ महीनों से लगातार ट्रेन कैंसिल हो रही है जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है दूरदराज जाने वाले लोगों को घंटो घंटो ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है कुछ लोग तो अब ट्रेन के बजाय बसों में सफर कर रहे हैं सबसे ज्यादा लोकल ट्रेन रद्द होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है दूरदराज से लोग शहर नौकरी या मजदूरी करने पहुंचते हैं लेकिन लगातार लोकल ट्रेन कैंसिल होने के कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है व्यापारी वर्ग भी परेशान है दूरदराज के व्यापारी खेती करने के लिए शहर पहुंचते हैं और खरीदी कर वापस ट्रेनों से अपने शहर जाते हैं या ज्यादातर व्यापारी आसपास के क्षेत्रों के होते हैं जो लोकल ट्रेनों में आवाजाही करते हैं इन्हें भी आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं। सबसे बड़ी बात मध्यम वर्गीय व निम्न परिवार ट्रेनों में ज्यादा सफर करते हैं उनकी आय निर्धारित होने के कारण वह कम पैसों में सफर करने के लिए मजबूर होते हैं लेकिन रेलवे की उदासीनता के चलते हैं उनकी जेब पर बड़ा असर पढ़ रहा है वह दूसरे संसाधनों से आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+