690 प्रयोगशाला सहायक पदों पर निकली वैकेंसी; जानिए, कैसे करें ऑनलाइन आवदेन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रयोगशाला सहायक के 690 पदों पर भर्तियां निकली हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छी खबर है। इन पदों पर आज यानी 29 अगस्त 2022 से आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

रांची,29 अगस्त:झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रयोगशाला सहायक के 690 पदों पर भर्तियां निकली हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छी खबर है। इन पदों पर आज यानी 29 अगस्त 2022 से आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं तो झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा कर ले। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।

jobs

पदों का विवरण

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने प्रयोगशाला सहायकों के रिक्त 690 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किए हैं। फिजिक्स के 230 पद, केमिस्ट्री के 230 व बायोलॉजी के 230 पदों पर नियुक्ति की जायेगी।

योग्यता

वहीं पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिक और इंटर पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है वहीं अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट भी मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 का आवेदन शुल्क देना होगा जबकि झारखंड राज्य के एससी एसटी उम्मीदवारों को ₹50 का परीक्षा शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया

वहीं चयन प्रक्रिया की बात करें तो भारतीय नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1 : सबसे पहले उम्मीदवारों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा।
स्टेप 2 : होम पेज पर दिखाई दे रहे एप्लीकेशन फॉर्म अप्लाई सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3 : यहां दिखाई दे रहे ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर झारखंड लैब असिस्टेंट कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन 2022 अप्लाई नाउ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 : अब मांगे जा रहे आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें साथ ही आवेदन शुल्क का भुगतान कर फाइनल सबमिट करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+