उत्तराखंड को जल्द मिलेगा 'आप' का नया प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली MCD की तर्ज पर होगा निकाय चुनाव का रोडमैप
उत्तराखंड निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। इसके साथ ही निकाय चुनाव का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

Uttarakhand News: आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में आगामी निकाय चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करेगी। पार्टी ने प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में चुनाव लड़ने का एलान किया है। जल्द ही पार्टी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने अगले साल होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर लोगों की समस्याओं को उठाकर पार्टी को मजबूत करने के टिप्स दिए। कहा, पार्टी ने दिल्ली में काम करके दिखाया है, इसलिए पार्टी ने दिल्ली का एमसीडी चुनाव जीता है। इसका कारण पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और केजरीवाल की मेहनत है। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सभी निकायों में मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा, जो कार्यकर्ता जनता के बीच बना रहेगा वही आगे चलकर जनता का प्रतिनिधित्व करेगा। चौधरी ने कहा कि जल्द ही पार्टी उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी। प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा, निकाय चुनाव के लिए हर वार्ड की समस्याओं का डाटा पार्टी के पास है।












Click it and Unblock the Notifications