उत्‍तराखंड पर्यटन को सीएम धामी की सौगात, क्रोकोडायल ट्रेल और सुरई इको-टूरिज्म जोन का किया शुभारंभ

देहरादून, 29 दिसंबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से अहम दो योजनाएं शुरू की हैं। तराई पूर्वी वन प्रभाग में सीएम धामी ने काकरा क्रोकोडायल ट्रेल का लोकार्पण किया। वहीं खटीमा के 'सुरई इको-टूरिज्म जोन' में जंगल सफारी का भी शुभारंभ किया।

dfvgbh

इन योजनाओं को लेकर सीएम धामी ने कहा कि आज हमने राज्य में पर्यटन को नया आयाम देते हुए खटीमा के 'सुरई इको-टूरिज्म जोन' में जंगल सफारी का शुभारंभ किया। उत्तराखंड में ये अपने आप में पहला और अनूठा स्थान है जहां पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।

धामी ने कहा कि क्रोकोडायल पार्क के बनने से जहां मगरमच्छों को प्राकृतिक वास में संरक्षण एवं संवर्धन होगा, वहीं क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसकी स्थापना से व्यापार रोजगार एवं आर्थिकीय गतिविधियों में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि दूरगामी सोच के साथ क्रोकोडाइल ट्रेल शुरू करने के लिए 2016 से प्रयास कर रहे थे। इसके बनने से इकोलॉजी, इकोनामी दोनों को ही मदद मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, होमस्टे के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

scdvfbghj

सुरई रेंज में प्रदेश का पहला ककरा क्रोकोडायल ट्रेल बनाया गया है। इसके साथ ही सुरई रेंज में ही जंगल सफारी शुरू की गई है। डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि खटीमा का क्रोकोडाइल प्रदेश का पहला पर्यटन स्थल होगा। अभी तक कुमाऊं के रामनगर कार्बेट पार्क का नाम ही इंटरनेशल पटल पर था जहां पर लोग देश-विदेश से जंगल की सैर करने के लिए आते रहे हैं। मगर अब खटीमा भी इससे अछूता नहीं रह गया है। पर्यटकों को यह क्षेत्र भी आर्कषित करेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री धामी की पहल पर सुरई जंगल में सुरई इकोटूरिज्म जोन के लिए 40 किलोमीटर का ट्रैक तैयार हो चुका है। जहां पर पर्यटक खुली जिप्सी में घूम सकेंगे। वन्यजीवों को देखने का आनंद ले सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+