उत्तराखंड: सीएम धामी करेंगे केदारनाथ धाम के पुननिर्माण कार्यों का निरीक्षण, ड्रोन से रखेंगे नजर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आज केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में केदारपुरी का पुनर्निर्माण का कार्य शामिल हैं।
देहरादून, 4 अक्टूबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आज केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में केदारपुरी का पुनर्निर्माण का कार्य शामिल हैं। सीएम धामी केदार नाथ के पुनर्निर्माण के कार्यों की समीक्षा ड्रोन के जरिए करने जा रहे हैं, जिसमें प्रथम चरण के कार्य के पूरा होने को लेकर भी चर्चा की जाएगी। मंदाकिनी नदी के घाट पर चल रहे पुनर्निर्माण के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

बता दें कि पीएम मोदी समय-समय पर केदारनाथ के पुनर्निर्माण के कार्यों की समीक्षा करते रहते हैं। आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का भी अनावरण होना है जिसको चिनूक हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल मूर्ति के अनावरण का समय अभी निर्धारित नहीं हुआ है। प्रतिमा का अनावरण किया जाना प्रस्तावित हैं।
दूसरे चरण के कार्यों के लिए प्रदेश सरकार ने 116 करोड़ रुपये की मंजूरी दी
दूसरे चरण के कार्यों के लिए प्रदेश सरकार ने 116 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है जिसमें आस्था पथ, हॉस्पिटल के लिए भवन सरस्वती नदी के घाट का पुनर्निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की थी। मुख्य सचिव ने हाल के दिनों में भी केदारनाथ धाम जाकर निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली थी। साथ ही अधिकारियों को उचित निर्देश दिए थे कि पुनर्निर्माण का कार्य तीव्र गति से किया जाए।
यह भी पढ़ें कोविड से हुई मौतों में अनुग्रह मुआवजे का भुगतान किया जाए भले ही मृत्यु प्रमाण पत्र में इसका उल्लेख न हो- SC
पुनर्निर्माण के कार्यों की समीक्षा
आपको बता दें अगस्त, सितंबर ,अक्टूबर जैसे महीने में ही केदारनाथ पुरी में काम करने का उपयुक्त समय माना जाता है क्योंकि नवंबर से बर्फबारी शुरू हो जाती है और काम करना काफी मुश्किल भरा हो जाता है. आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ड्रोन के जरिए एक बार फिर केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों की समीक्षा करने जा रहे हैं जिसमें केदारनाथ धाम के ढांचागत विकास पर चर्चा होगी.
आस्था पथ के पास में टीन शेड श्रद्धालुओं के लिए बैठने के उपयुक्त स्थान के निर्माण को लेकर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समीक्षा करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2013 के आपदा के बाद केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण की बागडोर संभाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समीक्षा बैठक करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications