उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: अरविंद केजरीवाल रविवार को कुमाऊं क्षेत्र का करेंगे दौरा
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र का दौरा करेंगे।
देहरादून, 14 सितंबर। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र का दौरा करेंगे। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

'आप' की ओर से ट्वीट किया गया जिसमें बताया गया कि केजरीवाल 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसमें आगे कहा गया, ''आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर 2021 को हल्द्वानी पहुंचेंगे। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण दौरा।''
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बारिश के बाद उत्तरकाशी में भूस्खलन, पहाड़ दरकने से गंगोत्री हाईवे बंद, वाहन फंसे
आप ने कहा है कि उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में वह अपने उम्मीदवार उतारेगी और विकास संबंधी मुद्दे उठाएगी।












Click it and Unblock the Notifications