प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं प्रतापगढ़ में, "धर्म के नाम पर कोई विकास नहीं होने वाला"

प्रियंका बोलीं प्रतापगढ़ में, "धर्म के नाम पर कोई विकास नहीं होने वाला"

प्रयागराज, 25 फरवरी 2022। प्रतापगढ़ में रामपुर खास से कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार दोपहर बाद लालगंज में रोड शो किया। हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कॉलेज से शुरू हुआ रोड शो इंडिया गांधी चौक तक पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। इंदिरा चौक में हुई सभा में राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि जाति धर्म के नाम पर वोट देने से विकास नहीं होने वाला। उन्होंने कहा, "पसीना बहाया किसान ने, लाभ लेंगे बड़े उद्योगप। याद रखिए इतनी इतनी बड़ी-बड़ी संस्थाएं यह बेच रहे हैं। उन्हें बनाया किसने।"

Uttar Pradesh : Priyanka Gandhi said in Pratapgarh that No development will happen in the name of religion

बेरोजगारों को रोजगार के लिए एक परसेंट ब्याज पर देंगे पांच लाख रुपये

प्रियंका बोलीं, "यह कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया 70 सालों में, अरे यदि हम बनाते नहीं तो वह बेचते क्या। राजनीति का सबसे बड़ी सेवा देश सेवा है। भर्ती की प्रक्रिया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। कांग्रेस की सरकार आने पर हम बेरोजगार को रोजगार करने के लिए पांच लाख रुपये एक परसेंट ब्याज पर दें। छत्तीसगढ़ की योजनाएं उत्तर प्रदेश में लागू होंगी। किसानों का कर्ज पूरा का पूरा माफ किया जाए। हमारी स्कूटी देने की घोषणा भाजपा को पसंद आ गई।" उन्होंने इसे अपने घोषणापत्र में डाल दिया। जाते जाते प्रियंका ने आराधना मिश्रा मोना को भारी मतों से जिताने के साथ ही बाबा घुईसर नाथ की जय के नारे लगाए।

आखिरी सांस तक गांधी परिवार के साथ

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "जब मैं पहली बार चुनाव लड़ रहा था तो यहीं पर इंदिरा गांधी ने सभा को संबोधित किया था। आज तक कांग्रेस परिवार को छोड़ा नहीं और उनका आभार देश मानता रहा। यहां पर राजीव जी भी आए और सोनिया जी की भी जनसभा हुई। जब तक सांस चलेगी गांधी परिवार के साथ लगा रहूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+