प्रियंका गांधी ने युवाओं से कहा- सवाल पूछो, जो आपको गुमराह करे, उसे वोट की ताकत से दो जवाब
लखनऊ, 18 जनवरी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने युवाओं से आगामी यूपी विधानसभा चुनावों में इस एजेंडे पर टिके रहने को कहा। एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 5 सालों में 16.5 लाख युवाओं की नौकरी छिन गई और 4 करोड़ लोगों ने हताश होकर नौकरी की आशा छोड़ दी।

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस महासचिव ने एक ट्वीट में कहा, "लेकिन योगी आदित्यनाथ जी इस पर न तो बात करते हैं और न ही ट्वीट करते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि अगर पर्दा उठ गया तो राज खुल जाएगा। युवाओं, रोजगार के एजेंडे पर टिके रहना।
उत्तरप्रदेश में पिछले 5 सालों में 16.5 लाख युवाओं की नौकरी छिन गई। 4 करोड़ लोगों ने हताश होकर नौकरी की आशा छोड़ दी।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 18, 2022
लेकिन @myogiadityanath जी इस पर न बात करते हैं, न ट्वीट। क्योंकि उन्हें मालूम है कि पर्दा जो उठ गया तो राज खुल जाएगा।
युवाओं आप रोजगार के एजेंडे पर डटे रहना। pic.twitter.com/IW5hY2Fcym
हिंदी में एक अन्य ट्वीट में प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने 5 सालों में उत्तर प्रदेश के शिक्षा बजट में भारी कटौती की। गांधी ने कहा कि बजट ज्यादा होता तो युवाओं को नए विश्वविद्यालय, इंटरनेट, छात्रवृत्ति, पुस्तकालय और छात्रावास मिल जाते। उन्होंने कहा, "युवाओं, यह इस चुनाव का असली एजेंडा है। इस पर सवाल पूछें और जो आपको गुमराह करे उसे अपने वोट की ताकत से करारा जवाब दें।"












Click it and Unblock the Notifications