यूपी की औद्योगिक प्रगति से युवाओं को जोड़ने का अवसर होगा "यूपी स्किल क्वेस्ट 2023"
उत्तर प्रदेश में हो रही औद्योगिक प्रगति से प्रदेश के युवाओं और आम लोगों को अवगत कराने और इसमें योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने एक अनूठी पहल की है। सीएम योगी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) और इन्वेस्ट यूपी 30 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में "यूपी स्किल क्वेस्ट 2023" का आयोजन करने जा रहा है।
यह आयोजन भारत के व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र पर युवाओं की भागीदारी के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों, व्यापारिक संगठनों और बड़े पैमाने पर जनता की भागीदारी सुनिश्चित होगी। 4 अलग-अलग फॉर्मेट में आयोजित इस इवेंट के जरिए प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार जीतने का भी मौका मिलेगा। इस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए 25 सितंबर की आधी रात तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। प्रसिद्ध क्विज़ मास्टर कुशन पटेल और भूषण पटेल इस क्विज़ सत्र की मेजबानी करेंगे।

यूपी स्किल क्वेस्ट 2023 का आयोजन इन्वेस्ट यूपी द्वारा किया जाएगा जबकि इसे कौशल विकास मिशन द्वारा फंडिंग की जाएगी। क्वेस्ट के विजेताओं को नकद पुरस्कार के अलावा कौशल विकास मिशन द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इन्वेस्ट यूपी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में हो रहे औद्योगिक विकास के लिए युवाओं को तैयार करना और उन्हें इससे जोड़ना है। ताकि युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली-मुंबई का रुख न करें, उत्तर प्रदेश में बन रहे अवसरों का लाभ उठा सकें। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में जिज्ञासा पैदा करना और उन्हें राज्य में रहने के लिए प्रेरित करना है।
क्विज की थीम, फॉर्मेट और प्राइज
1. इंडिया क्विज: इंडिया क्विज हमारे देश की विरासत, संस्कृति, उपलब्धियों, इतिहास, भूगोल, विख्यात व्यक्तित्वों और अन्य पर आधारित होगी।
कबः 1 अक्टूबर, 2 बजे से 5 बजे तक
प्रतिभागीः सभी के लिए ओपन
प्राइजः 90,000 (प्रथम स्थान), 60,000 (द्वितीय), 35,000 (तृतीय)
2. जनरल क्विज: जनरल क्विज आपकी सामान्य जागरूकता, समसामयिक मामलों और जिज्ञासा का परीक्षण करते हुए विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करेगा।
कबः 1 अक्टूबर, 10 बजे से 1 बजे तक
प्रतिभागीः सभी के लिए ओपन
प्राइजः 90,000 (प्रथम स्थान), 60,000 (द्वितीय), 35,000 (तृतीय)
3. क्रिकेट और बॉलीवुड क्विज: यह क्विज भारतीय संस्कृति के सबसे प्रिय पहलू - क्रिकेट और बॉलीवुड में अपनी विशेषज्ञता साबित करने का मौका होगा। यह प्रतिष्ठित क्रिकेट मैच, क्रिकेट इतिहास और घटनाएं, खिलाड़ी, बॉलीवुड फिल्में, अभिनेता, इत्यादि पर प्रतिभागियों के ज्ञान का परीक्षण करेगा।
कबः 30 सितंबर, 2 बजे से 5 बजे तक
प्रतिभागीः सभी के लिए ओपन
प्राइजः 90,000 (प्रथम स्थान), 60,000 (द्वितीय), 35,000 (तृतीय)
4. स्कूल इंडिया क्विजः स्कूल इंडिया क्विज स्कूली छात्रों के लिए होगा, जहां उनसे भारत की विरासत, संस्कृति, उपलब्धियों, इतिहास, भूगोल, विख्यात व्यक्तित्वों और अन्य विषयों पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे।
कबः 30 सितंबर, 10 बजे से 1 बजे तक
प्रतिभागीः स्कूल लेवल
प्राइजः 50 हजार (प्रथम स्थान), 30 हजार (द्वितीय), 20 हजार (तृतीय)
ये होगी क्विज रजिस्ट्रेशन के लिए गाइडलाइंस
- सभी रजिस्टर्ड टीमों को क्विज शुरू होने से एक घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।
- क्विज के चार फॉर्मेट हैं, जिन्हें प्रश्न 1 के ड्रॉपडाउन से देखा जा सकता है।
- 'स्कूल इंडिया क्विज' केवल कक्षा 8 और उससे ऊपर की स्कूल टीमों तक ही सीमित है। हालांकि, 'क्रिकेट और बॉलीवुड क्विज', 'जनरल क्विज' और 'इंडिया क्विज' सभी के लिए ओपन हैं, भले ही उनकी शैक्षणिक योग्यता या प्रोफेशन स्थिति कुछ भी हो।
- प्रत्येक क्विज फॉर्मेट में भाग लेने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन का कोई अन्य रूप स्वीकार्य नहीं है।
- टीमें एक से अधिक क्विज फॉर्मेट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। हालांकि, भागीदारी के लिए अलग रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
- क्विज का विवरण और अगला चरण उसी पेज पर अपडेट किए जाएंगे (जिसे क्यूआर कोड को स्कैन करके एक्सेस किया जा सकता है)।
- प्रत्येक क्विज फॉर्मेट की टीमों को क्वालीफाइंग राउंड और फाइनल के लिए आयोजन स्थल पर फिजिकली उपलब्ध रहना होगा। यात्रा, आवास और अन्य किसी भी खर्च का वहन टीम के सदस्यों को ही करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications