Etah: यूपी निकाय चुनाव में AAP की 'शर्त', बेदाग छवि वाले कार्यकर्ताओं को मौका, ट्रिपल सी फॉर्मूला होगा लागू
यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ उतरने की तैयारी कर ली है। पार्टी के प्रत्याशियों के चयन के लिए दल की ओर से ट्रिपल सी फार्मूले के तहत चयन किया जाएगा।
UP News: यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ उतरने की तैयारी कर ली है। पार्टी के प्रत्याशियों के चयन के लिए दल की ओर से ट्रिपल सी फार्मूले के तहत चयन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को एटा (Etah) जिले में इसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी नगर पालिका परिषद, नगर पंचयात परिषद और सभासदों के पदों के लिये अलग-अलग लोग अपनी अपनी उम्मीदवारी तय करवाने के लिये राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं से संपर्क में हैं। आगामी नगर निकाय, नगर पंचायत चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने एटा जिले की सकीट नगर पंचायत में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता निकाय चुनाव प्रभारी संजीव कौशिक ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा ने किया। कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित स्थानीय नागरिकों से प्रत्याशियों के चयन के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आग्रह किया तथा प्रत्याशियों के चयन के लिए ट्रिपल सी फॉर्मूल दिया।
बेदाग छवि वाले चेहरों को मौका
इस फार्मूला के तहत जिस प्रत्याशी की बेदाग छवि, कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं हुआ, किसी भी प्रकार के करप्शन का चार्ज न होने पर ही प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं एवं अन्य नागरिकों को पार्टियों की नीति केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को घर घर पहुंचाने के लिए आह्वान किया। बृहस्पतिवार को एटा में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में सकीट नगर पंचायत चुनाव प्रभारी उदयवीर सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, किशन लाल, बॉबी, योगेश कुमार, चंद्रभान सिंह, उमेश कुमार, मनीष कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications