प्रियंका के रोड शो में उमड़ा सैलाब, लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा बुलंद
प्रियंका के रोड शो में उमड़ा सैलाब, लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा बुलंद
देवरिया, 26 फरवरी: विधानसभा चुनाव में शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले में तीन चुनावी सभाओं के बाद शाम को पांच बजे महराजगंज नगर में रोड-शो में निकलीं। इस दौरान उन्हें देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार में सवार प्रियंका गांधी सभी लोगों का हाथ जोड़ अभिवादन स्वीकार करती चल रही थीं। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान व आत्म विश्वास देखने को मिला। प्रियंका गांधी के रोड शो में लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा भी बुलंद हुआ। महिलाएं व युवतियां उनके रोड में शामिल हुईं।
Recommended Video

पुलिस लाइन से नगर के सक्सेना चौराहे तक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का चौकस इंतजाम किया था। सभी वाहनों को शहर के बाहर ही रोक दिया गया। रोड-शो के दौरान दो पहिया वाहनों को भी एंट्री नहीं मिली। सीओ सदर अजय सिंह चौहान रोड शो के आगे-आगे चल रहे थे। रास्ता खाली करा रहे थे। उनके पीछे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार रॉय, नगर चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह व पुलिस कर्मियों के साथ सड़क के किनारे खड़े लोगों को नियंत्रित करते हुए नजर आए।
रोड शो में प्रियंका गांधी के आगे एक वाहन में सुरक्षा के सभी हाईटेक इंतजाम था। जिस कार में प्रियंका सवार थीं उसको एसपीजी ने अपने कमांड में लिया था। वाहन में प्रियंका गांधी के साथ केवल प्रत्याशी नजर आए। पीछे एसपीजी जवान मुस्तैद नजर आए। कांग्रेस ने रोड शो के लिए सभी इंतजाम किया था। सड़क के दोनों तरफ पार्टी का झंडा लगाया गया था। हाथ में महिलाएं गुब्बारा लेकर चल रहीं थीं। उनमें उत्साह देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications