महराजगंज में बोलीं प्रियंका गांधी,'धर्म-जाति की नहीं, विकास की राजनीति करती है कांग्रेस'

महराजगंज, 27 फरवरी: धर्म, जाति की राजनीति नहीं कांग्रेस विकास की राजनीति करती है। बेरोगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कुछ काम नहीं किया। यूपी का किसान बदहाल है। छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर दे रहे हैं, लेकिन सरकार के पास इसका कोई समाधान नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनी, तो छुट्टा पशुओं की देखभाल करने वाले को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। भाजपा सरकार ने रोजगार मिलने वाली संस्थाओं को बेच डाला गया।

Recommended Video

      UP Elections 2022: Priyanka Gandhi का PM Modi, CM Yogi और Akhilesh Yadav पर तंज | वनइंडिया हिंदी
      priyanka gandhi

      यह कहना है कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का। वह शनिवार को पंचायत इंटर कॉलेज परतावल, फूलमनहां इंटर कॉलेज फरेंदा, महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज बुद्धनगर अड्डा बाजार में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। घोषणा पत्र में किए सारे वादे को कांग्रेस पूरा करेगी। समाज के हर वर्ग के हित के लिए कांग्रेस काम करेगी। नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

      चुनाव के संबंध में आज कुछ बातें करने आई हूं

      कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के संबंध में आज कुछ बातें करने आई हूं। चुनाव के दौरान आपने बहुत से नेताओं का भाषण सुना होगा। आप यह सोचते होंगे की नेता आते हैं और बड़ी-बड़ी बातें करके चले जाते हैं। आपको मालूम है कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। नौजवानों की ऊर्जा सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में है सबसे ज्यादा हुनर उत्तर प्रदेश में है।

      कहा कि मेरे ख्याल से सबसे ज्यादा उपजाऊ जमीन उत्तर प्रदेश में है। इसका मतलब है कि उत्तर प्रदेश में योग्यता बहुत है, काबिलियत बहुत है। कभी आपने सोचा है कि आपका प्रदेश विकसित क्यों नहीं है। किसी भी नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। बेरोजगारी महंगाई किसानों की समस्याएं छोटे-छोटे दुकानदारों व्यापारियों की बहुत सी समस्या है। उत्तर प्रदेश बहुत आगे बढ़ सकता था। यहां बहुत सी विकास की सम्भावनाएं हैं। आज यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं है। सिर्फ बड़े-बड़े विज्ञापन है, जिनपर भाजपा करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+