प्रियंका का स्मृति ईरानी को जवाब, 'मेरे परिवार के सदस्य शहीद हुए हैं देश के लिए, बंद करिए यह सब कहना'
प्रियंका का स्मृति ईरानी को जवाब, 'मेरे परिवार के सदस्य शहीद हुए हैं देश के लिए, बंद करिए यह सब कहना'
लखनऊ, 26 फरवरी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उनके परिवार का नाता आतंकवाद से जोड़ा गया था। प्रियंका ने कहा, "हां, मेरा आतंकवाद से नाता है। मेरे पिता को आतंकवादियों ने मारा और मेरी दादी को भी। हां मेरा नाता है आतंकवाद से, मेरे परिवार के लोग शहीद हुए हैं इस देश के लिए। बंद करिए ये सब कहना।" प्रियंका ने यह जवाब एक चैनल के इंटरव्यू में दिया। इस दौरान वे काफी नाराज भी दिखीं।

सपा-बसपा जाति के नाम पर तो भाजपा धर्म पर वोट मांगती है
Recommended Video
शनिवार को महाराजगंज में प्रियंका ने कहा, "सपा बसपा जाति के नाम पर वोट मांगती हैं। बीजेपी धर्म के नाम पर वोट मांगती है। क्या महंगाई जाति देखकर आती है? क्या समस्याएं जाति देखकर आती हैं? क्या बीमारी धर्म पूछकर आती है? राजनीतिक दलों ने जनता का नमक खाया है। सत्ता नेताओं की नहीं सत्ता जनता की है। अगर कल आप मुझे जिम्मेदारी दें तो मैं ये सोचूं कि कुछ पैसे देकर, राशन का बोरा देकर मैंने आपके ऊपर एहसान कर दिया है। तो मुझे भी खदेड़ देना।"
ध्यान भटका रहीं विपक्षी पार्टियां
प्रियंका ने एक जनसभा के दौरान कहा था, "सपा और बीजेपी जैसी पार्टियां महंगाई कम करने, रोजगार देने, महिलाओं के सशक्तिकरण, छोटे और मझोले स्तर के कारोबारियों और किसानों की बेहतर कमाई में मदद करने के मुद्दों पर से ध्यान लगातार भटका रही हैं।"
उन्होंने कहा कि ये मुद्दे चुनाव के दौरान प्रमुख मुद्दे होने चाहिए, लेकिन वे (बीजेपी और सपा) आतंकवाद पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ये दल लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं पर केवल दबाव में बात कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications