यूपी में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की संभावित सूची कैसी दिख सकती है?

यूपी में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की संभावित सूची कैसी दिख सकती है?

लखनऊ, 31 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से लेकर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस सहित तमाम छोटे-बड़े राजनैतिक दलों में हलचलें तेज हो गई हैं। आगामी चुनाव जीतना सभी दलों के काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि कहा जाता है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश की राजनीति से होकर गुजरता है। इस बात पर मुहर कल गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ आकर लगा दी। उन्होंने कहा कि 2024 में मोदी को जीतने के लिए 2022 में योगी का जीतना जरूरी है।

UP Election 2022 BJP Star Campaigners Possible List

अमित शाह के बयान से एक बात साफ हो गई है कि भाजपा के लिए आगामी चुनाव काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इसके साथ-साथ कांग्रेस और एसपी-बीएसपी के लिए तो जीने-मरने का सवाल बन चुका है। दिलचस्प होते उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक कौन होंगे। इसपर भी सभी की निगाहें रहने वाली हैं। पश्चिम से लेकर पूर्व तक व अवध से लेकर बुंदेलखंड तक किस स्टार प्रचारक की कितनी भूमिका रहेगी और वह कितना असरदार रहेगा इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

बात पश्चिमी यूपी से शुरू करते हैं। बीते 2017 विधानसभा चुनाव भाजपा ने बड़ी जीत इन इलाकों से दर्ज की थी। लेकिन इस बार किसानों का गुस्सा भारी पड़ सकता है इसलिए भाजपा पश्चिमी यूपी पर ज्यादा फोकस करेगी। यहां हरियाणा और राजस्थान के भाजपा नेता खास असर डालेंगे इसलिए चुनाव से पहले ही भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा जाट और गुर्जर नेता भी स्टार प्रचारक की भूमिका में खास नजर आएंगे। अवध और बुंदेलखंड में बिहार और अन्य राज्यों के नेताओं को स्टार प्रचारक बनाना भाजपा को फायदेमंद साबित करेगा।

पूर्वांचल से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आते हैं। इसलिए भाजपा की नजर पूर्वांचल पर खास रहेगी। योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी भी पूर्वांचल म़े आती है। इसके अलावा भाजपा की चुनावी रणनीति की केंद्र बन चुके अयोध्या स्थित राममंदिर भी भाजपा के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के फायरब्रांड नेता रहे मध्यप्रदेश के भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और हिमाचल प्रदेश के नेता अनुराग ठाकुर पर सवाल उठता है कि क्या इन दोनों नेताओं को भाजपा स्टार प्रचारक की भूमिका में मैदान में उतारेगी। दोनों केंद्र में मंत्री है।

इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया की जरूरत भाजपा को मध्यप्रदेश से जुड़ते जिलों में पड़ सकती है। अब देखना होगा कि क्या भाजपा इन दोनों नेताओं को स्टार प्रचारक की भूमिका देकर मैदान में उतारेगी या किसी अन्य नेताओं को मौका देगी। आगामी विधानसभा चुनाव में आर-पार का माहौल बनने वाला है। भाजपा सहित तमाम दलों के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+