यूपी चुनाव 2022: अरविंद केजरीवाल 02 जनवरी से शुरू करेंगे चुनावी अभियान, लखनऊ में होगी बड़ी रैली

यूपी चुनाव 2022: अरविंद केजरीवाल 02 जनवरी से शुरू करेंगे चुनावी अभियान, लखनऊ में होगी बड़ी रैली

लखनऊ, 18 दिसंबर: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के अभियान को धार देंगे। केजरीवाल लखनऊ में दो जनवरी को रैली से पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को शुरू करेंगे। बता दें, पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सारी 403 सीट पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की थी। इसके साथ पार्टी ने अयोध्या और लखनऊ में तिरंगा यात्रा भी शुरू की थी।

UP Election 2022: Arvind Kejriwal will start election campaign from January 02

अब पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इस अभियान को गति देने के क्रम में 02 जनवरी को लखनऊ के रमा बाई अम्बेडकर मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। इसी में केजरीवाल बेरोजगारों को हर महीने पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने और 10 लाख लोगों को हर साल नौकरी देने का चुनावी वादा भी करेंगे। आप ने महारैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। तो वहीं, आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बताया किइस रैली में केजरीवाल बड़ी घोषणा करेंगे।

पार्टी इससे पहले सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने तथा पुराने बकाया बिल को माफ करने की घोषणा कर चुकी है। आम आदमी पार्टी अब बेरोजगारों को भत्ता व नौकरी देने का यह दूसरा वादा करेगी। संजय सिंह ने दावा किया कि रोजगार कार्यालय में करीब 34 लाख बेरोजगार अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। ऐसे में पांच हजार रुपये प्रति माह भत्ता देने पर हर महीने 1700 करोड़ रुपये और साल में 20 हजार, 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 550 लाख करोड़ के बजट में इतनी धनराशि निकालना कोई कठिन काम नहीं है। उन्होने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की पत्रकारों से की गई अभद्रता की निंदा की और उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+