यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कमांड सेंटर और सीएम डैशबोर्ड का किया उद्घाटन
UP CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ अब विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का फीडबैक सीधे लाभार्थियों से ले लेंगे। रविवार को उन्होंने लखनऊ के लाल बहादुर शास्त्री भवन में मुख्यमंत्री कमांड सेंटर और सीएम डैशबोर्ड का उद्घाटन किया।
इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। शास्त्री भवन एनेक्सी में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।

मिली जानकारी के अनुसार सीएम डैशबोर्ड से कुल 53 विभागों की 588 योजनाएं और परियोजनाओं को रजिस्टर्ड किया गया है।
सीएम कमांड सेंटर कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का कॉल सेंटर टेक्निकल और ट्रेडिंग रूम की सुविधा उपलब्ध है। बताया गया कि डैशबोर्ड के जरिए विभिन्न योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
इसके जरिए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक लेने के साथ ही उनके प्रोजेक्ट के प्रदर्शन के अनुसार हर महीने रैंकिंग और ग्रेडिंग भी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications