ताऊ देवीलाल की जयंती के बहाने फतेहाबाद में जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

फतेहाबाद। केंद्र सराकर के खिलाफ विपक्ष को मजबूत करने की कवायत तेज हो गई है। हरियाणा में विपक्षी एकजुटता को बड़ा मच मिलने जा रहा है। पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. ताऊ देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को फतेहाबाद में होने वाला सम्मान समारोह, जहां विपक्षी एकता के पैरोकार तमाम दिग्गज जमा होंगे। इन्हें मंच देने की पहल इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला और उनके विधायक बेटे अभय सिंह चौटाला ने की है।

 Unity of opposition parties will flourish on the pretext of Tau Devi Lals birth anniversary, Opposition leaders will gather in Fatehabad

सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर वीरवार को इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने पार्टी के प्रमुख लोगों के साथ चर्चा की। उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पंवार, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संस्थापक हनुमान बेनीवाल समारोह में शामिल होंगे।

इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत कई नेताओं के सम्मान समारोह में शामिल होने उम्मीद है।

विपक्षी दलों की एकता को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ चर्चा हो चुकी है। नीतीश कुमार ने फोन पर तेजस्वी यादव से भी चौटाला की बात कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+