झारखंड के सभी 24 जिलों से सुखाड़ के हालात पर दो दर्जन अधिकारी देंगे अपनी रिपोर्ट

झारखंड के सभी 24 जिलों से सुखाड़ के हालात पर दो दर्जन अधिकारी अपनी रिपोर्ट देंगे। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव ने अधिकारियों को 10 अगस्त तक पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश के साथ तत्काल रवाना होने को कहा है। विभ

रांची,07 अगस्त: झारखंड के सभी 24 जिलों से सुखाड़ के हालात पर दो दर्जन अधिकारी अपनी रिपोर्ट देंगे। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव ने अधिकारियों को 10 अगस्त तक पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश के साथ तत्काल रवाना होने को कहा है। विभाग की ओर से जिलों में एक-एक वरीय अधिकारी भेजे गए हैं और उन्हें केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित फार्मेट पर अपनी रिपोर्ट देनी है। इसी आधार पर राज्य सरकार विभिन्न जिलों में सुखाड़ की स्थिति पर घोषणा करेगी।

drought

एक जून से 3 अगस्त तक 48 प्रतिशत कम बारिश

कृषि विभाग से जारी आदेश के अनुसार एक जून से 3 अगस्त तक सामान्य वर्षापात (538.7 एमएम) की जगह पर 282 एमएम बारिश हुई है जो सामान्य से 48 प्रतिशत कम है। यह भी बताया गया है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में सामान्य वर्षापात हुई है, जबकि चतरा, गोड्डा, गढ़वा, जामताड़ा, पाकुड़ एवं साहेबगंज में स्थिति बहुत खराब है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 3 अगस्त तक फसल आच्छादन 28.27 लाख हेक्टेयर के विरुद्ध 7.7 लाख हेक्टेयर (27.26 प्रतिशत) हुआ है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 65.48 प्रतिशत था।

किसानों को हो रहे नुकसान का आकलन करेंगे अफसर

पिछले दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इस संदर्भ में एक उच्च स्तरीय बैठक के आलोक में अधिकारियों को फसल आच्छादन की स्थिति और किसानों को हो रहे फसल के नुकसान से अवगत कराने के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों को भेजा जा रहा है जो मैन्यूअल फोर ड्राट मैनेजमेंट 2016 के तहत अपनी रिपोर्ट देंगे। अधिकारी प्रतिनियुक्ति के बाद जिला में उपायुक्त से संपर्क कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिनियुक्त जिले के उपायुक्त से मिलकर अल्पवृष्टि से प्रभावित प्रखंडों के गांवों का रैंडम चयन करेंगे और इन गांवों में फसलों पर पड़े प्रभाव से संबंधित रिपोर्ट निर्धरित फार्मेट (प्रपत्र-11) में देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+