तेलंगाना में TSCHE डिग्री पाठ्यक्रमों में लागू करने जा रही नई मूल्यांकन प्रणाली
तेलंगाना के उच्च शिक्षा विभाग ने सदियों पुरानी रटने-सीखने की प्रथा को खत्म करते हुए व्यवहारिक और अनुभावात्मक शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया है। जिससे अब डिग्री प्रोग्राम में मूल्यांकन प्रणाली मजबूत हो जाएगी। तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद (TSCHE) राज्य विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर एक नई मूल्यांकन प्रणाली लागू करेगी।

नई मूल्यांकन प्रणाली में क्या होगा?
ये मूल्यांकन प्रणाली में क्विज़ और डिबेट, रिपोर्ट, लाइव प्रोजेक्ट, समूह प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप और उद्योग दौरे शामिल हैं होंगे। इसके अलावा डिग्री प्रोग्राम के तहत फील्ड ट्रिप, प्रोजेक्ट स्टडी, इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल ट्रिप, प्रश्नोत्तरी, पोर्टफोलियो से लेकर ऑनलाइन सिमुलेशन तक, सभी क्षेत्र इस शैक्षणिक वर्ष से पारंपरिक डिग्री पाठ्यक्रमों में कुल अंकों या क्रेडिट में वेटेज लेंगे।
नई मूल्यांकन प्रणाली में होगा बदलाव?
वर्तमान में, प्रारंभिक मूल्यांकन के लिए 30 अंक और अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 70 अंक निर्धारित हैं। नई मूल्यांकन प्रणाली के तहत अंकों के इस प्रतिशत में बदलाव किया जाएगा, दोनों मूल्यांकनों को समान महत्व यानी 50:50 मिलेगा।
करवाया गया है सर्वे
ये इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) विशेषज्ञों द्वारा की गई कई सिफारिशों में था जिसे टीएससीएचई द्वारा राज्य में उच्च शिक्षा में मूल्यांकन और मूल्यांकन प्रणालियों का अध्ययन करने का काम सौंपा गया था। यह रिपोर्ट 14 कॉलेजों कॉलेजों में किए गए सर्वे पर अधारित है। विशेषज्ञों की इस टीम ने अपनी इस रिपोर्ट में आईएसबी ने सतत और व्यापक मूल्यांकन प्रणाली शुरू करने की पैरवी की। विशेषज्ञों ने "सीखने के लिए मूल्यांकन" से "सीखने के रूप में मूल्यांकन" की ओर बढ़ने की पुरजोर वकालत की।












Click it and Unblock the Notifications