पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन के पहले दिन पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि
पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन के पहले दिन पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। CM भगवंत मान ने ओडिशा रेल हादसे को भी याद किया।
उन्होंने कहा कि इसमें 300 से अधिक लोगों की मौत हुई और करीब एक हजार लोग घायल हुए। उन्होंने सदन से जान गंवाने वाले रेल यात्रियों को श्रद्धांजलि देने की मांग की, जिसे स्पीकर संधवां ने मंजूर किया।

बास्केटबॉल वर्ल्ड कप जिताने वाली खिलाड़ी को याद किया
खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने स्पीकर कुलतार सिंह संधवां से बास्केट बॉल में देश का प्रतिनिधित्व कर इकलौता वर्ल्ड कप जिताने वाली पद्मश्री ओलंपियन अजीत पाल सिंह की पत्नी किरन अजीत पाल सिंह का नाम भी यादगार शख्सियत सूची में शामिल करने की अपील की।
शहीद जवान और कबड्डी खिलाड़ी नंगल अंबिया को याद किया
विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर ने राजौरी सेक्टर में मोगा जिले के शहीद कुलवंत सिंह चड़ीक समेत शहीद सिपाही हरक्रिशन सिंह और सेवक सिंह के नाम यादगार शख्सियतों की सूची में शामिल करने की अपील की। साथ ही CM भगवंत मान द्वारा शहीदी कुलवंत सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दिए जाने की जानकारी दी। विधायक गुरलाल सिंह ने कबड्डी के इंटरनेशनल खिलाड़ी नंगल अंबियां को भी सदन में याद करने की जरूरत बताई।
नायब सूबेदार का नाम शहीद शख्सियतों की सूची में शामिल
AAP विधायक करमबीर सिंह ने कहा कि उनके हलके घघगवाल के नायब सूबेदार शहीद बलबीर सिंह राणा का नाम यादगार शख्सियतों की सूची में शामिल करने की मांग की, जिसे मंजूर किया गया। इसके बाद स्पीकर विधानसभा कुलतार सिंह संधवा ने भगवान से बिछड़ी शख्सियतों को अपने चरणों में निवास बख्शें, परिवारों को चढ़ती कलां में रखें और दुख सहन करने की शक्ति दें।
साथ ही सदन की सहमति के साथ बिछड़ी शख्सियतों के परिवारों को शोक प्रस्ताव भेजा। सभी यादगार शख्सियतों के लिए मौन धारण किया गया। सदन की कार्रवाई को 20 जून की सुबह 11 बजे तक स्थगित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications