भर्तियों में पारदर्शिता हमारा मुख्य लक्ष्य, 7 साल में दी 83 हजार नौकरियां- हरियाणा सीएम खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नौकरियों में पारदर्शिता उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य है।
चंडीगढ़, 2 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नौकरियों में पारदर्शिता उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग से हो रही भर्तियों में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है. उनकी सरकार ने बिना पर्ची और खर्ची के 7 साल के कार्यकाल में 83 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं. मुख्यमंत्री सोमवार को 56वें हरियाणा दिवस पर आयोजित पत्रकारवार्ता में सवालों का जवाब दे रहे थे.

उन्होंने कहा कि भर्तियों में पारदर्शिता की तारीफ लोग चंडीगढ़ तक आकर कर रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण हरियाणा पुलिस में महिला सब इंस्पेक्टर की भर्ती है, जिसमें चयनित 64 लड़कियों में से 58 ऐसे गरीब परिवारों से हैं, जिनके घर में पहले कोई भी सरकारी नौकरी नहीं है. इनका चयन मेरिट के आधार पर हुआ है.
यह भी पढ़ें: अब इस तारीख को घोषित होगा एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2020 परीक्षा का रिजल्ट
इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने मेवात जिले से चयनित महिला सब इंस्पेक्टर का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि चयनित लड़की ने उन्हें खुद फोन कर सूचित किया कि वह मेवात जिले की पहली लड़की है जो सब इंस्पेक्टर भर्ती हुई है और वह गरीब परिवार से है.
भर्तियों में नकल और धांधली पर सरकार सख्त
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नकल और पेपर में धांधली करवाने वाले गिरोह पर सरकार सख्त है. लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि पूरवर्ती सरकारों में ऐसे लोगों पर या तो एफआईआर ही नहीं दर्ज होती थी, यदि हो भी जाती थी तो उसे रफा-दफा कर दिया जाता था. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अब तक इस तरह के गिरोह पर 42 एफआईआर दर्ज की हैं और आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. इसके अलावा विधानसभा में भर्ती के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है.
मार्च तक होगा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट
एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रुप-सी और डी के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट को मार्च 2022 तक आयोजित किए जाने की संभावना है. इसे आयोजित करने वाली एंजेंसी को पत्र लिख दिया गया है. अभी तक साढ़े 7 लाख युवाओं ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया है. जब भी कोई नौकरी के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा, पुनः इसके पोर्टल को रजिस्ट्रेशन के लिए खोला जाएगा.












Click it and Unblock the Notifications