टीपीसीसी प्रमुख रेवंत ने किया पलटवार, केसीआर-केवीपी के संबंध को उजागर करने की दी धमकी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति दलों के बीच चुनावी जंग तेज हो गई है। टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर तीखा हमला हुए आरोप लगाया कि बीआरएस प्रमुख ने तेलंगाना के स्वाभिमान को आंध्र के लोगों के चरणों में रख दिया है।
बता दें मंगलवार को बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा था कि रेवंत तेलंगानावासी नहीं, बल्कि राज्य के लिए एक 'बीमारी' हैं।

telangana news 145

बैठक में कभी आमंत्रित नहीं किया गया

बैठक को संबोधित करते हुए रेवंत ने बताया कि आंध्र प्रदेश के कांग्रेस नेता केवीपी रामचंद्र राव को तेलंगाना पार्टी इकाई की किसी भी बैठक में कभी आमंत्रित नहीं किया गया। रेवंत ने आरोप लगाया कि यह केसीआर ही थे जिनका केवीपी के साथ संबंध था। उन्होंने कहा कि सीएम ने तेलंगाना के लिए लड़ने वाले अधिकारियों की अनदेखी करके केवीपी के आदेश पर काकीनाडा से एक आईपीएस को हैदराबाद स्थानांतरित कर दिया।

केसीआर और केवीपी के बीच संबंधों को उजागर करने की धमकी दी

उन्होंने केसीआर और केवीपी के बीच संबंधों को उजागर करने की धमकी दी टीपीसीसी प्रमुख ने दावा किया कि वह तेलंगाना के सच्चे नेता हैं। उन्होंने केसीआर और केटीआर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, जिन्होंने पदयात्रा करके एकीकृत आंध्र के लिए लड़ाई लड़ी उन्‍हें प्रगति भवन में शानदार भोजन देने का भी आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+