हरियाणा के इन गांवों को मिला बड़ा तोहफा, 15.7 करोड़ की लागत से बनेंगी 7 ग्रामीण सड़कें

These villages of Haryana got a big gift, 7 rural roads will be built at a cost of 15.7 crores

विधायक नैना सिंह चौटाला द्वारा बाढड़ा हल्के को विकास के दृष्टिकोण से अव्वल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर दिखने लगा है। नैना द्वारा लगातार की जा रही मांग पर स्वीकृति प्रदान करते हुए हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा बाढड़ा हल्के की सात महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस प्रकार हल्का वासियों की दशकों से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग जल्द पूरी हो जाएगी। कहा जा रहा है कि सड़कों का निर्माण 15.7 करोड़ की लागत से किया जाएगा।

बाढड़ा हल्के में सभी मुख्य सड़कों का निर्माण करवाया

विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण विभाग द्वारा बाढड़ा हल्के में सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च कर सभी मुख्य सड़कों का निर्माण करवाया दिया है। परंतु एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कें मुख्यतः 5 क्रम की चौड़ाई की होती हैं। जिनका निर्माण हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा के अंतर्गत आने वाली बाढड़ा हल्के की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए वो लगातार प्रयासरत थी। अब प्रदेश सरकार द्वारा हल्के की सात महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई है। जिससे बाढड़ा हलके के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

बीस वर्ष पुरानी मांग हुई पूरी

विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि पिछले दिनों गांव श्यामकलां में ग्रामीण सभा के दौरान ग्रामीणों ने उनसे गांव से लेकर कुंडल बास तक सड़क निर्माण की मांग की थी। ग्रामीणों ने विधायक नैना चौटाला को बताया था कि इस सड़क के निर्माण के लिए गांव वासी लगभग 20 वर्षों से मांग करते आ रहे हैं। परंतु अभी तक सड़क निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों की मांग पर विधायक नैना चौटाला ने ग्रामीणों से जल्द से जल्द सड़क निर्माण का वायदा किया था। जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

मोड़ी से कपूरी धाम तक के रास्तों का होगा निर्माण

दादरी क्षेत्र के एक बड़े धार्मिक स्थल कपूरी धाम तक जाने वाले दो प्रमुख रास्ते गांव टिकान से कपूरी धाम और गांव मोड़ी से कपूरी धाम तक के रास्तों का भी निर्माण किया जाएगा। विधायक नैना चौटाला ने बताया कि गत दिनों वह स्वयं भी कपूरी धाम मंदिर में गई थी। जहां हजारों की तादाद में श्रद्धालु हर वर्ष पहुंचते हैं। इसलिए इन दोनों सड़क मार्गों का निर्माण अति आवश्यक है। ताकि लोगों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि इसके अलावा गांव बधवाना से बालरोड तक, गांव पिचौपा खुर्द से पिचौपा कलां तक, गांव कलियाणा से भैरवी तक और गांव मांढी केहर से जगरामबास तक सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+