Rajasthan: बोले सीएम गहलोत- 'राज्य में भ्रष्टाचार से जुड़ा कोई मामला पेंडिंग नहीं'
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने बीते साढ़े चार वर्ष में राज्य के विकास में कोई कसर नहीं रखी है।
Rajasthan : सीएम अशोक गहलोत ने यह दावा किया है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के कार्यकाल के समय के भ्रष्टाचार का कोई भी मामला पेंडिंग नहीं है. सचिन पायलट ने भ्रष्टाचार के मामले की जांच की मांग कर रहे हैं जिसे सीएम गहलोत ने नकार दिया है. सीएम गहलोत ने कहा कि उन्होंने जनता के सामने जिन मामलों को उठाया था उसका वह निस्तारण कोर्ट में कर चुके हैं।

सीएम गहलोत ने राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कहा, 'मैं कार्रवाई के लिए अभी भी तैयार हूं. हमने जो भी आरोप लगाए थे, मैं उसका निस्तारण सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में कर चुका हूं. खादान बड़ा मुद्दा थे और सभी को रद्द कर दिया गया है.' सीएम गहलोत ने हाल ही में एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि वसुंधरा राजे के खिलाफ एक मुद्दा प्रवर्तन निदेशालय का है. बाकी कोई भी मुद्दा लंबित नहीं है।
सचिन पायलट की मांग मानने से सीएम गहलोत का इनकार
बता दें कि इससे पहले सीएम ने कहा था कि राज्य सरकार ने बीते साढ़े चार वर्ष में विकास में कोई कसर नहीं रखी है और उसने जनता से किए अपने वादों को निभाया है. बयाना-रूपवास इलाके से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार मुख्यमंत्री निवास पर सीएम गहलोत से मुलाकात कर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और महंगाई राहत कैंपों (Inflation Relief Camp) के लिए उनका आभार व्यक्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications