झारखंड में 1200 पुलिसकर्मियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, एसोसिएशन ने CM सोरेन से मिलकर जताया आभार

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने पुलिसकर्मियों की कई समस्याओं का निराकरण करने का काम किया है।

Hemant Soren

झारखंड में हेमंत कैबिनेट से बुधवार को राज्य पुलिस अवर निरीक्षक सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा नियुक्ति नियमावली-2016 के निरस्त होने पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने खुशी जताई है।

एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उनके प्रति आभार जताया। इसमें शामिल पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री से कहा कि कैबिनेट की बैठक में इस नियुक्ति नियमावली को रद्द किए जाने के फैसले से सभी पुलिसकर्मी खुश हैं।

प्रमोशन का रास्ता साफ
इस निर्णय से 1200 पुलिसकर्मियों के प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने आभार जताते हुए कहा कि इस सरकार ने पुलिसकर्मियों को क्षतिपूर्ति अवकाश व पुरानी पेंशन की सौगात दी है, यह प्रशंसनीय है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले पुलिस महाधिवेशन में सम्मिलित होने के लिए भी आमंत्रित किया।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने पुलिसकर्मियों की कई समस्याओं का निराकरण किया है। सरकार पुलिसकर्मियों की मांगों पर उचित निर्णय लेते हुए उनका मनोबल बढ़ाने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता के साथ-साथ राज्य सरकार के कर्मियों के भी चेहरे पर मुस्कान हो यह उनकी सरकार की सोच है। आने वाले समय में भी राज्य हित एवं जनहित से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

इस अवसर पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, महामंत्री अक्षय राम, उपाध्यक्ष अखिलेश्वर पांडे, अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+