LG और दिल्ली सरकार के बीच खींचतान, डिप्टी CM की चिट्ठी के जवाब में LG ने CM को लिखा पत्र
दिल्ली में 7 जगहों पर कोविड अस्पताल बनाने में अनियमितताओं के कथित आरोपों के संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) को जांच शुरू करने की अनुमति देने के मुद्दे पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय
नई दिल्ली 29 जून: दिल्ली में 7 जगहों पर कोविड अस्पताल बनाने में अनियमितताओं के कथित आरोपों के संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) को जांच शुरू करने की अनुमति देने के मुद्दे पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली सरकार के बीच ठन गई है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एसीबी को जांच की मंजूरी दिए जाने की एलजी की कार्रवाई को नियमों के खिलाफ बताते हुए पिछले हफ्ते उन्हें एक चिट्ठी लिखी थी और उनकी कार्रवाई पर कई सवाल उठाए थे। उसके जवाब में अब एलजी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर सिसोदिया के दावों को पूरी तरह गलत, तथ्यविहीन और भ्रामक बताया है। इतना ही नहीं, एलजी ने सीएम से यह भी कहा है कि वह अपने मंत्रियों को सलाह दें कि ऐसे गैरजरूरी और तथ्यविहीन दावे करने से दूर रहें, जो न केवल जनता को भ्रमित करने वाले हैं, बल्कि प्रशासनिक कामों में अड़ंगा लगाते भी नजर आते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को सीएम केजरीवाल को भेजी गई चिट्ठी में एलजी ने लिखा कि यह बहुत दुखद और हैरान करने वाला है कि डिप्टी सीएम ने इस विषय पर कानूनी और तथ्यात्मक रूप से गलत बयान दिया और एक प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत की गई कार्रवाई को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग देने की कोशिश की। एलजी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 'सर्विसेज' को लेकर वर्तमान संवैधानिक और कानूनी स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ मिली भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच शुरू करने की अनुमति बेहद सावधानीपूर्वक, सोच-विचारकर और पूरी तरह से कानून के दायरे में रहकर दी गई है। एलजी ने कहा कि जिन अनियमितताओं का आरोप लगा है, एसीबी द्वारा उनकी जांच होना अभी बाकी है। ऐसे में डिप्टी सीएम का इस बात पर जोर देना कि पूर्व एलजी ने पूरी जांच करने के बाद इस मामले को बंद कर दिया था, यह अपने आप में बड़ा हैरान करने वाला है।
एलजी ने फाइल नोटिंग्स का हवाला देते हुए लिखा कि नोटिंग्स से यह स्पष्ट है कि इस मामले को कभी भी पूरी तरह बंद नहीं किया गया था और इसलिए यह दावा कि बंद किए गए केस को दोबारा खोला गया है, यह पूरी तरह गलत है। ऐसे में डिप्टी सीएम के असत्यापित दावे और कथन पूरी तरह निराधार और अनुचित हैं और ये केवल आम जनता को इस मुद्दे पर भ्रमित करने का प्रयास नजर आते हैं।
एलजी ने सीएम को याद दिलाया कि मीटिंगों के दौरान हमेशा इस बात पर हमारी एक राय रही है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हम जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे। मैं अपनी इस प्रतिबद्धता पर दृढ़ता से कायम हूं और उम्मीद करता हूं कि इस प्रयास में आप पूरा सहयोग करेंगे। लोगों को अच्छा प्रशासन देने के हमारे प्रयासों को ध्यान में रखते हुए मैं फिर आपसे अनुरोध करता हूं कि आप अपने मंत्रियों को सलाह दें कि वे इस तरह के गैरजरूरी और तथ्यविहीन दावे करने से दूर रहें, जो न केवल भ्रमित करने वाले हैं, बल्कि काम में अड़ंगा लगाने वाले नजर आते हैं।
-
दिल्ली शराब नीति से जुड़े केस में दिल्ली हाई कोर्ट कर रहा सुनवाई, अरविंद केजरीवाल खुद कर रहे अपनी पैरवी -
पंजाब में 8वीं की बोर्ड परीक्षा में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले की बेटी ने किया टॉप, केजरीवाल ने जमकर की तारीफ -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications