मुफ्त की भावना ठीक नहीं, हमारी सोच सक्षम बनाने की- फ्रीबीज पर CM खट्टर की दो टूक

CM मनोहर लाल ने तीन दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम के तहत कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के गांव खैरेकां में पहला कार्यक्रम किया।

haryana

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फ्रीबीज पर अपनी रुख स्पष्ट कर दिया है। सीएम का कहना है कि उनकी नीति बेहद स्पष्ट है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि मुफ्त की भावना ठीक नहीं है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम के तहत कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के गांव खैरेकां में पहला कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, वहीं एक युवक द्वारा बिजली, पानी मुफ्त देने संबंधी प्रश्न पर दो टूक शब्दों में कहा कि मुफ्त कुछ भी नहीं है। मुफ्त की भावना छोड़ दो और जो राजनीति से प्रेरित लोग ऐसी बातें करते हैं उन्हें सबक सिखाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरों का भला करने की सोच सरकार रखती है। हमारी सोच है कि सक्षम बनाएं, आमदनी बढ़ाने के लिए काम करें, ताकि मांगने नहीं बल्कि खरीदने में सक्षम हों।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पंचायत की जमीन पर बैठे लोगों की गलियां पक्की करने के मामले में इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि बिजली व पानी के कनेक्शन दिए जा सकते हैं। यहां नाथ समुदाय के लोगों की ओर से बताया गया था कि उनकी गलियां कच्ची पड़ी हैं और 45 साल से इसी पंचायत की जगह पर रह रहे हैं।

तालाब की मिट्टी किसान उठाएं, दोहरा लाभ होगा

सीएम ने कहा कि 30 मीटर से अधिक गहरा भूजल होने के मामले में सरकार ने कदम उठाए हैं। जल संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। सरकार ने फैसला लिया है कि पंचायत तालाबों की सफाई करवाए। किसान तालाब की मिट्टी खेतों में उपयोग करें यह उपजाऊ है। इससे दोहर लाभ होगा। किसान को मिट्टी मिल जाएगी और तालाब गहरा होगा और उससे भूजल सुधारने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी को भूजल के दोहन से बचना चाहिए वरना 15 साल बाद हालात खराब हो जाएंगे।

सहारणी में टीडीएस 1500 से ऊपर, सीएम बोले- तत्काल अस्थाई टैंकर की व्यवस्था करो

गांव सहारणी में ग्राम पंचायत की ओर से बताया गया कि यहां नहरी पानी उपलब्ध नहीं है और ट्यूबवेल लगाए गए हैं और इनमें से एक का टीडीएस 1500 से ऊपर चला गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यहां नहरी पानी से जलघर का प्रपोजल तैयार कर रहे हैं। यह सात दिन में तैयार हो जाएगा। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक नहरी पानी की व्यवस्था न हो तब तक अस्थाई रूप से टैंकर से पानी उपलब्ध करवाओ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+