आम आदमी पार्टी की सरकार और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी
दिल्ली में सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी की सरकार और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। भाजपा आम आदमी पार्टी पर तमाम तरह के आरोप लगा रही है और आम आदमी पार्टी अपने काम गिनाकर उन आरोपों को सिरे से नकार रही है।
दिल्ली,4 सितंबर: दिल्ली में सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी की सरकार और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। भाजपा आम आदमी पार्टी पर तमाम तरह के आरोप लगा रही है और आम आदमी पार्टी अपने काम गिनाकर उन आरोपों को सिरे से नकार रही है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों को लेकर इन दिनों दोनों दल आमने-सामने है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया और आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज में भी वाकयुद्ध हो चुका है। दोनों नेता एक साथ स्कूल पहुंचकर अपनी कमियां और उपलब्धियां गिना चुके हैं।

मालूम हो कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के एक स्कूल का दौरा किया, वहां उन्होंने क्लासरूम में मौजूद बच्चों के साथ कुछ बातचीत की। इसी दौरान क्लासरूम में मौजूद बच्चों ने उनको बताया कि सरकारी स्कूलों में किस तरह से बदलाव हुआ है। बच्चों ने अपने साथियों के दूसरे स्कूलों से दिल्ली के स्कूलों की तुलना करके भी जवाब दिए। इसी दौरान मनीष सिसोदिया ने बच्चों से कहा कि भाजपा उनके ऊपर तमाम तरह के आरोप लगा रही है। तब बच्चों ने कहा कि वी आर विद यू सर। इस पर मनीष सिसोदिया ने बच्चों को थैंक्यू कहा।
अपने ट्विटर हैंडल से ये वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ रहे लाखों बच्चों का प्यार ही हमारी ताकत है। इन बच्चों के प्यार के सामने भ्रष्ट पार्टी के सारे झूठ फेल होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम स्कूलों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, इनमें हर स्तर पर सुधार किया गया है। आज सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों की तरह ही दिख रहे हैं। बच्चों को पढ़ने के लिए सारी सुविधाएं मिल रही हैं, ये देश का भविष्य है। इनके लिए किए गए कामों पर उंगली उठाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications