तेलंगाना: चुनावों से पहले टीजेएसी ने जारी किया मुस्लिम घोषणा पत्र, बताया 22 मांगों को किया गया हैं सूचीबद्ध

हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तेलंगाना मुस्लिम संगठन संयुक्त कार्रवाई समिति (टीजेएसी) ने एक मुस्लिम घोषणा पत्र जारी किया है। इस घोषणा पत्र 22 मांगों को सूचीबद्ध किया गया है। इतना ही नहीं, घोषणा पत्र में किए गए वालों को पूरा करने का दावा भी किया।

टीजेएसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, घोषणा पत्र का मसौदा 25 जून को हैदराबाद के मदीना एजुकेशन सेंटर में आयोजित मुस्लिम बुद्धजीवियों की एक बैठक के दौरान तैयार किया गया था। इस घोषणा पत्र को प्रोफेसर हरगोपाल और सियासत डेली के प्रबंध संपादक जहीरुद्दीन अली खान की उपस्थिति में जारी किया गया।

TJAC releases Muslim manifesto

घोषणा में उल्लेख किया गया है कि तेलंगाना के मुसलमानों के पास 13 प्रतिशत वोट शेयर हैं और वे राज्य के लगभग 40 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव के नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाते है। मुस्लमानों को तेलंगाना विधानसभा चुनावों सहित अन्य चुनावों में वोट बैंक के रूप में उपयोग किया जाता है।

लेकिन, सरकार ने बनने के बाद उन्हें उपेक्षित किया जाता है। इस दौरान न्यायमूर्ति सच्चर समिति, रंगनाथ मिश्रा आयोग, सुधीर आयोग और तेलंगाना के पहले बीसी आयोग द्वारा उजागर किए गए मुसलमानों के पिछड़ेपन का भी हवाला दिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुस्लिम जेएसी के संयोजक सलीम पाशा ने की।

सेवानिवृत्त ओयू प्रोफेसर अंसारी, एमजेएसी को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद यूनुस, ऑल मेवा प्रदेश अध्यक्ष शेख फारूक हुसैन, डॉ. रियाज, महबूब नागर खालिद, खम्मम रहमान, शकील, सुभान, प्रो. अनवर खान, करीमनगर आवेज, रऊफ खान, ओयू छात्र याकूब पाशा , नवाज़, सिद्दीपेट, नलगोंडा और अन्य जिला नेताओं ने भी भाग लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+