तेलंगाना: टी-हब ने जीता 'बेस्ट इनक्यूबेटर इन इंडिया' अवार्ड
टी-हब ने ट्वीट करते हुए कहा, 'टी-हब को यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमें नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स 2022 द्वारा #इनक्यूबेटर श्रेणी के तहत विजेता घोषित किया गया है।

हैदराबादः स्टार्टअप एनेबलर 'टी-हब' ने नेशनल स्टार्टअप डे पर नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स 2022 में 'बेस्ट इनक्यूबेटर इन इंडिया' का पुरस्कार जीता है। यह कार्यक्रम वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की स्टार्टअपइंडिया पहल द्वारा आयोजित किया गया था।
टी-हब ने ट्वीट करते हुए कहा, 'टी-हब को यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमें नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स 2022 द्वारा #इनक्यूबेटर श्रेणी के तहत विजेता घोषित किया गया है। हम आने वाले वर्षों में नवाचार और उद्यमिता को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' टी-हब ने अब तक सास, फूडटेक, एडटेक, ईवीएस, स्पेसटेक, फिनटेक और कई अन्य क्षेत्रों में 2,000 से अधिक स्टार्टअप को स्केल किया है।
आपको बता दें कि स्टार्टअप्स और इकोसिस्टम एनेबलर्स द्वारा दिखाई गई उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए 2020 में नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स लॉन्च किए गए थे। यह तीसरा वर्ष है, जब पुरस्कार दिए गए हैं। इस साल फोकस 17 सेक्टर, 50 सब सेक्टर और सात स्पेशल कैटेगरी पर था। इसमें 2,600 से अधिक स्टार्टअप ने भाग लिया है। सभी श्रेणियों में 124 फाइनलिस्ट थे।
तेलंगाना में 'टी-हब' स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास का समर्थन करने के अपने प्रयासों के लिए श्रेणी में विजेता के रूप में उभरा। इनोवेशन हब को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications