Telangana News: कांग्रेस का दावा- बीआरएस वारंगल का विकास करने में विफल
Telangana News Hindi: तेलंगाना में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौरा शुरू हो चुका है। कांग्रेस ने बीआरएस को लेकर दावा किया है कि वह वारंगल का विकास करने में विफल हो रहे हैं।
हनुमाकोंडा डीसीसी अध्यक्ष नैनी राजेंद्र रेड्डी ने निर्वाचन क्षेत्र में विकास की कमी के लिए वारंगल पश्चिम के विधायक डी विनय भास्कर को जिम्मेदार ठहराया।

सोमवार को संकल्प यात्रा में बोलते हुए हनुमाकोंडा डीसीसी अध्यक्ष नैनी राजेंद्र रेड्डी ने कहा कि स्थानीय बीआरएस नेताओं की अक्षमता के कारण हनुमाकोंडा में लोगों को विकास का लाभ नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि, भले ही वारंगल को हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड ऑग्मेंटेशन योजना के तहत स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल किया गया था। लेकिन कोई विकास नहीं हुआ है। नैनी ने कहा, कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) के तहत भी विकास नहीं किया गया है।
हनुमाकोंडा डीसीसी अध्यक्ष नैनी राजेंद्र रेड्डी और वारंगल संसद प्रभारी रवींद्र उत्तमराव दलवी सोमवार को हनुमाकोंडा में संकल्प यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने तेलंगाना पर जमकर हमला बोला।












Click it and Unblock the Notifications