तेलंगाना: केटीआर ने एचएमडीए के 1 लाख मिट्टी की गणेश मूर्तियों के वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मंत्रीह केटी रामाराव ने गुरुवार को हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचएमडीए) के 1 लाख मिट्टी की मूर्तियों के वार्षिक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ये कार्यक्रम 14 सितंबर से शुरू हो चुका है और 17 सितंबर तक लगातार चार दिनों तक चलेगा। अधिकारी हैदराबाद में 40 अलग-अलग स्थानों पर आठ इंच की मूर्तियों का निशुल्क वितरण करेंगे।

एमए एंड यूडी मंत्री केटी रामाराव ने गणेश मूर्ति के वार्षिक वितरण कार्यक्रम में मंत्री गंगुला कमलाकर, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष बी विनोद कुमार और एमएलसी शंबीपुर राजू भी उपस्थित थे।
बता दें पिछले छह वर्षों से, एचएमडीए ने प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) आधारित मूर्तियों के उपयोग को कम करने के लिए पर्याप्त प्रयास किए हैं। एचएमडीए के मेट्रोपोलिटन कमिश्नर अरविंद कुमार और अन्य अधिकारियों ने भी राज्य सरकार की मुख्य सचिव ए शांति कुमारी से मुलाकात की और मिट्टी की गणपति मूर्ति सौंपी।












Click it and Unblock the Notifications