हरीश राव ने किया ऐलान, 'जल्द ही नए आरोग्यश्री डिजिटल कार्ड बाटेंगी तेलंगाना सरकार'
आरोग्यश्री डिजिटल कार्ड को लेकर तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को एक अहम ऐलान किया। तेलंगाना सरकार ने कहा कि प्रदेश के लाभार्थियों के लिए नए आरोग्यश्री डिजिटल कार्ड तैयार करने और उनका वितरण करने का कार्यक्रम बहुत जल्द शुरू किया जाएगा।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने आरोग्यश्री बीमा योजना के तहत कवर किए गए प्रत्येक लाभार्थी के लिए स्वास्थ्य बीमा कवरेज को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने के बाद सत्यापित डिजिटल कार्ड जारी करने का फैसला लिया।

केंद्र सरकार के इन प्रयासों के तहत लाभार्थियों की पहचान का सत्यापन करने और आधार वेरिफिकेशन के जरिए डिजिटल तौर पर उनके आवासीय पते की पुष्टि करने के लिए ई-केवाईसी आने वाले दिनों में शुरू की जाएगी।
आरोग्यश्री पर एक समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने कहा, 'मौजूदा बायोमेट्रिक प्रणाली के स्थान पर लाभार्थियों की पहचान करने के लिए चेहरे की पहचान प्रणाली शुरू की जाएगी और आने वाले हफ्तों में इसके लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर विकसित किया जाएगा।'
टी हरीश राव ने आगे कहा, 'आरोग्यश्री डिजिटल कार्ड तैयार करने और वितरित करने का कार्यक्रम स्थानीय जन प्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा। हमने आरोग्यश्री स्वास्थ्य सेवाओं का मेडिकल ऑडिट करने के लिए एनआईएमएस के वरिष्ठ डॉक्टरों के एक समूह को भी नियुक्त किया है।'












Click it and Unblock the Notifications