तेलंगाना सरकार ने की 'तेलंगाना लाइफ साइंसेज फेलोशिप 2023' की घोषणा
तेलंगाना के उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने कहा, 'तेलंगाना जीवन विज्ञान में अपने नेतृत्व की स्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है।

तेलंगाना सरकार ने 'तेलंगाना लाइफ साइंसेज फेलोशिप 2023' शुरू करने की घोषणा कर दी है। राज्य के उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने कहा, 'तेलंगाना जीवन विज्ञान में अपने नेतृत्व की स्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है और हमने 2030 तक जीवन विज्ञान उद्योग को 80 अरब डॉलर से बढ़ाकर 250 अरब डॉलर करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।'
सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में केटी रामाराव ने कहा, 'तेलंगाना लाइफ साइंसेज फेलोशिप एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम है, जो युवा पेशेवरों को अत्यधिक उद्यमी टीम के साथ काम करने का अवसर प्रदान करेगा और साथ ही आपके करियर के लिए एक स्थायी नेटवर्क का निर्माण करेगा।'
इस कार्यक्रम को सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत के इंटरफेस पर एक अनूठा सीखने का अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे दुनिया भर में मानव जीवन की गुणवत्ता को आगे बढ़ाने के मिशन में योगदान देने के अलावा फेलो को अपने कौशल विकसित करने और अपने नेटवर्क को व्यापक बनाने में सक्षम बनाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications