फिर दिखा केंद्र का सौतेला व्यवहार, रेलवे प्रोजेक्ट के लिए तेलंगाना को मिला महज आधा बजट

तेलंगाना को केंद्र सरकार से इस बजट में कई मांगों को पूरी होने की उम्मीद थी, लेकिन केंद्र ने राज्य के लिए कोई नई परियोजना शामिल नहीं की।

budget

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के केंद्रीय बजट 2023-24 में रेलवे परियोजनाओं के लिए आंध्र प्रदेश और ओडिशा को जो आवंटन हुआ है, तेलंगाना को महज उसका आधा फंड ही दिया गया है।

दक्षिण मध्य रेलवे को वर्ष 2022-23 के लिए 8,349.75 करोड़ रुपये की तुलना में 13,786.19 करोड़ रुपये की सकल राशि आवंटित की गई है। वहीं, तेलंगाना में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और सुरक्षा कार्यों के लिए कुल बजट आवंटन में भी कटौती की गई है। हालांकि तेलंगाना को केंद्र सरकार से इस बजट में कई मांगों को पूरी होने की उम्मीद थी, लेकिन केंद्र ने राज्य के लिए कोई नई परियोजना शामिल नहीं की।

दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश के लिए केंद्र सरकार ने 2022-23 में 7,032 करोड़ रुपये के मुकाबले 8,406 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो 20 प्रतिशत की वृद्धि है। आंध्र प्रदेश के लिए बजट आवंटन में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, वर्तमान वर्ष का आवंटन 2009-14 के दौरान किए गए औसत आवंटन का लगभग 9.5 गुना है। ओडिशा के लिए भी, जहां की आबादी तेलंगाना के बराबर है, केंद्र ने 10,000 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+